फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Murder by strangulation after misbehavior with student, dead body thrown in drain

Mathura News: छात्र से कुकर्म के बाद गला घोंटकर हत्या, शव नाले में फेंका

Sun, 09 Apr 2023 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Sun, 09 Apr 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Murder by strangulation after misbehavior with student, dead body thrown in drain
मथुरा। सदर बाजार के मेवाती मोहल्ले (औरंगाबाद) से नमाज पढ़ाने के बहाने अगवा किए गए 9 साल के छात्र से पहले कुकर्म किया गया, उसके बाद हाथ और स्प्रिंग (पतला तार) से गला घोंटकर हत्या कर शव को गोकुल बैराज के पास नाले में फेंक दिया। छात्र का सुराग न मिलने पर सदर बाजार पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया। तलाश में जुटी पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से कामयाबी मिल गई। पिता की दुकान का मुनीम (नौकर) ही बालक का हत्यारा निकला। पुलिस ने शव बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना सदर बाजार के मेवाती मोहल्ला निवासी अफजल का औरंगाबाद में शालीमार हार्डवेयर मशीनरी का शोरूम है। अफजल का 9 साल का बेटा अरहान चौथी कक्षा का छात्र था। शनिवार की रात 8:45 बजे घर पर नमाज पढ़ने की कहकर गया, पर घर नहीं लौटा। काफी देर होने पर परिजन को चिंता हुई। तलाश की तो कोई सुराग नहीं मिला। पिता ने थाना सदर बाजार में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। सदर बाजार के एसएचओ जसवीर सिंह टीम के संग छात्र की तलाश में जुटे। आखिरकार सीसीटीवी फुटेज में मुनीम सैफ के संग छात्र देखा गया। पुलिस ने देर न कर सैफ को पकड़ लिया। शुरू में पुलिस ने पूछताछ की तो वह गुमराह करता रहा। आखिरकार मुनीम टूट गया। रविवार की सुबह सदर बाजार पुलिस ने छात्र का शव गोकुल बैराज के पास नाले से बरामद कर लिया। रमजान के पाक महीने में दो बहनों के इकलौते भाई की हत्या से परिवार में मातम छा गया। एसएसपी शैलेष कुमार पांडेय ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि वीडियोग्राफी के मध्य दो डॉक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया है। साथ ही उसकी स्लाइड भी बनाई गई है। पूछताछ में आरोपी ने कुकर्म करना स्वीकारा है, वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी ऐसा होना पाया गया है। इसके अलावा हाथ और स्प्रिंग से गला घोंटकर हत्या भी रिपोर्ट में आया है। गिरफ्तार आरोपी सैफ पुत्र तसब्बुर खां निवासी नैनापुरम फेस-2 औरंगाबाद व मूल निवासी केडीए कॉलोनी, जाजमऊ कानपुर के अलावा पैतृक रहने वाला बहादुरगंज पठान टोला, कासमाबाद, गाजीपुर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed