{"_id":"67e300211b7cf4d9190b49fd","slug":"muralidhar-became-the-district-president-of-shri-mathur-chaturvedi-maha-parishad-mathura-news-c-369-1-mt11008-127001-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: श्री माथुर चतुर्वेदी महापरिषद के जिलाध्यक्ष बने मुरलीधर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: श्री माथुर चतुर्वेदी महापरिषद के जिलाध्यक्ष बने मुरलीधर
विज्ञापन
बैठक में मौजूद पदाधिकारी
- फोटो : बैठक में मौजूद पदाधिकारी
मथुरा। श्री माथुर चतुर्वेदी महापरिषद की जिला कार्यकारिणी बैठक आयोजित की गई। जिसमें संगठन का विस्तार और नियुक्ति पत्र वितरण किए गए। शुभारंभ में श्री महाविद्या देवी का पूजन अर्चन कर किया गया।
राष्ट्रीय संरक्षक सुखदेव चतुर्वेदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज चतुर्वेदी, राष्ट्रीय महामंत्री निथिश चतुर्वेदी, कान्तानाथ चतुर्वेदी ने मथुरा जिलाध्यक्ष मुरलीधर चतुर्वेदी, जिला महामंत्री अनुज चतुर्वेदी और योगेश चतुर्वेदी सहित संगठन का विस्तार करते हुए 51 सदस्यीय कार्यकारिणी की घोषणा की।
कान्तानाथ चतुर्वेदी ने कहा संस्कार, शिक्षा, चिकित्सा और स्वरोजगार के आपसी सहयोग के लक्ष्य को लेकर हम समाज के मध्य पहुंच रहे हैं, जिसके अंतर्गत चतुर्वेदी समाज के मध्य सुकन्या योजना निराश्रित बालिकाओं का चयन कर उनकी पढ़ाई लिखाई का खर्च महापरिषद करेगी। इसके साथ ही इन्हीं बालिकाओं के विवाह पर महापरिषद एक लाख रुपये कन्या दान के रूप में प्रदान करेगी। वहीं गंगा रानी चतुर्वेदी ने महापरिषद महिला इकाई द्वारा मथुरा में महिलाओं के उत्थान के लिए चल रही विभिन्न योजनाओं से अवगत कराया। इस अवसर पर जिला संरक्षक किशन चतुर्वेदी, प्रसाद चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष रामविलास चतुर्वेदी, राधेश्याम चतुर्वेदी, अनुराग चतुर्वेदी, रामकिशन पाठक, सुनील दत्त व्यास आदि मौजूद रहे। संवाद