फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Municipal representatives should work towards the Vision Document 2047

Mathura News: विजन डॉक्यूमेंट 2047 के लिए काम करें निकाय प्रतिनिधि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Municipal representatives should work towards the Vision Document 2047
मथुरा। ‘विकसित उत्तर प्रदेश @2047- समृद्धि का शताब्दी पर्व’ महाअभियान में सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगर निगमों के महापौर एवं पार्षदों, पालिकाध्यक्ष, नगर पंचायतों के अध्यक्षों व सदस्यों के साथ वर्चुअल संवाद किया। इसमें विजन डॉक्यूमेंट पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

निगम मथुरा-वृंदावन के भूतेश्वर कार्यालय सभागार में आयोजित संवाद में महापौर विनोद अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी किशन सिंह , नगर आयुक्त जग प्रवेश व निगम अधिकारी और पार्षद शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने नगर निगमों को आय संवर्धन, रोजगार वृद्धि एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में ठोस पहल करने को कहा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने बताया कि महाअभियान के अंतर्गत प्रदेशवासियों की आकांक्षाओं को सम्मिलित कर एक विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया जा रहा है, जो 2047 तक विकसित उत्तर प्रदेश की नींव बनेगा। योजना में जनता की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए क्यूआर कोड आधारित ऑनलाइन पोर्टल भी आरंभ किया गया है, जिसके माध्यम से प्रत्येक घर से सुझाव प्राप्त किए जाएंगे। इसमें तीन थीम अर्थ शक्ति यानी आर्थिक विकास, सृजन शक्ति यानी नवाचार एवं शिक्षा और जीवन शक्ति यानी स्वास्थ्य एवं समाज कल्याण रखी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य एवं शिक्षा को विजन की रीढ़ मानते हुए लक्ष्य रखा गया है कि वर्ष 2030 तक लगभग 50 फीसदी परिवारों को चिकित्सा बीमा कवर प्रदान किया जाएगा। प्रदेश को आगामी दशकों में 6 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था वाले राज्य के रूप में विकसित करने का संकल्प है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed