फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Municipal elections: Rapid survey report of municipal corporation blew sleep

निकाय चुनाव : नगर निगम की रैपिड सर्वे रिपोर्ट ने उड़ाई नींद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Municipal elections: Rapid survey report of municipal corporation blew sleep
मथुरा। आगामी निकाय चुनाव के दॄष्टिगत मथुरा-वृंदावन नगर निगम के तय वार्डों में अन्य पिछड़ा वर्ग की रैपिड सर्वे रिपोर्ट ने राजनीतिक दिग्गजों में खलबली मचा दी है। सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक पिछली बार सामान्य वर्ग के खाते में रहे मथुरा-वृंदावन के अनेक वार्ड इस बार पिछडे़ वर्ग के लिए आरक्षित होने जा रहे हैं। इसमें डेंपियर नगर, कृष्णापुरी, नवनीत नगर, कृष्णानगर द्वितीय भी शामिल हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को मथुरा-वृंदावन नगर निगम का पिछडे़ वर्ग के रैपिड़ सर्वे की रिपोर्ट जारी कर दी गई। नगर निगम कार्यालय पर चस्पा की गई इस रिपोर्ट के मुताबिक नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत अन्य पिछड़ा वर्ग की आबादी १.७२ लाख दर्शाई है। यह संख्या नगर निगम की कुल आबादी का २६.४७ प्रतिशत है। पिछले निकाय चुनाव के दौरान मथुरा-वृंदावन नगर निगम में यह संख्या १.६२ लाख के करीब थी, जिसका प्रतिशत २५.८३ था। इस रिपोर्ट के मुताबिक इस बार अन्य पिछड़े वर्ग की जनसंख्या में एक प्रतिशत से भी कम का इजाफा दर्ज हुआ है। शासन की तय आरक्षण व्यवस्था के मुताबिक ७० वार्ड वाले मथुरा वृंदावन नगर निगम में १९ वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित होंगे। इसमें पांच वार्ड महिला वर्ग के भी शामिल हैं।
विज्ञापन

जानकार बताते हैं कि सर्वे रिपोर्ट में लगभग तय हो गया है कि इस बार अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए कौन-कौन से वार्ड आरक्षित होंगे। इसमें पिछले वार्ड इस बार ओबीसी के लिए आरक्षित नहीं रहेंगे। सर्वे रिपोर्ट में डेंपियर नगर, कृष्णा नगर, भरतपुरगेट, अडूकी, तारसी, लोहवन, औरंगाबाद द्वितीय, नवनीत नगर, कृष्णानगर द्वितीय, राधानिवास वृंदावन, सतोहा आदि वार्डों के ओबीसी के लिए आरक्षित होने की संभावना बढ़ा दी है। हालांकि अभी इस रिपोर्ट पर आपत्ति भी मांगी गई हैं, लेकिन रिपोर्ट वार्ड की राजनीति करने वालों के लिए बड़ा उलटफेर कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed