{"_id":"6141fc5d8ebc3eb7813ed2e1","slug":"municipal-corporation-will-increase-income-five-times-in-two-years-agreed-mathura-news-agr5076964182","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो साल में पांच गुना आय बढ़ाएगा नगर निगम, बनी सहमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो साल में पांच गुना आय बढ़ाएगा नगर निगम, बनी सहमति
विज्ञापन
मथुरा। मथुरा-वृंदावन नगर निगम कार्यकारिणी में कर वसूली के लिए ओटीएस योजना एक महीने के लिए पुन: प्रारंभ करने की घोषणा की गई है। इसके अलावा वर्तमान वित्तीय वर्ष में नगर निगम की आय दोगुनी करने के लक्ष्य के साथ वसूली करने पर सहमति बनी है। आगामी 2 वर्षों के लिए नगर निगम की आय 5 गुना करने की योजना बनाई जा रही है। यह निर्णय भूतेश्वर स्थित जलकल परिसर में महापौर डा. मुकेश आर्यबंधु की अध्यक्षता में हुई नगर निगम मथुरा-वृंदावन की कार्यकारिणी में लिए गए।
बैठक में श्रीकृष्ण जन्मस्थान के समीपवर्ती 22 वार्डों को तीर्थस्थल घोषित करने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया गया। नगर आयुक्त अनुनय झा के अनुसार तय हुआ कि कर वसूली के लिए ओटीएस योजना पुन: एक अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक रहेगी। निर्माण जलकल एवं अन्य निर्माण कार्यों में पुन: निविदा की कार्रवाई तीन दिन के अंदर अनिवार्य हो जानी चाहिए। विलंब पर संबंधित विभाग अध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई होगी।
बैठक में बताया गया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में नगर निगम की आय दोगुनी करने का लक्ष्य तय करते हुए 6 माह के अंदर ही पिछले वित्तीय वर्ष जितनी राशि की कर वसूली की गई, आगामी 2 वर्षों में नगर निगम की आय 5 गुना किए जाने की कार्य योजना तैयार की गई।
विज्ञापन
बैठक में राधाकृष्ण पाठक, पार्षदगण राजवीर सिंह, उमेश भारद्वाज, तिलकवीर सिंह, मीरा मित्तल, रश्मि शर्मा, कुलदीप सिंह, गोविंदा, चंदन आहूजा, सूरज तोमर, नीलम गोयल के अलावा नगर निगम के अपर नगर आयुक्त ,सहायक नगर आयुक्त, प्रभारी महाप्रबंधक जल, प्रभारी मुख्य अभियंता, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी, लेखाधिकारी, सहायक अभियंता जल एवं प्रकाश उपस्थित रहे।
पार्किंग में 500 वाहन और 300 सौ यात्रियों के विश्राम की रहेगी व्यवस्था
वृंदावन नगर में पवन हंस हैलीपैड के समीप 8000 वर्ग मीटर भूमि स्मार्ट सिटी योजना में मल्टीलेविल पार्किंग के लिए निर्माण कार्य शासन ने निर्धारित कार्यदायी संस्था उप्र. जलनिगम सी एंडडीएस शाखा को दिया है। पार्किंग में लगभग 500 वाहन एवं 300 यात्रियों के लिए विश्राम की व्यवस्था रहेगी। मथुरा-वृंदावन नगर के लगभग 50 से अधिक मार्गों-तिराहों एवं चौराहों का नामकरण की जानकारी दी गई।