फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Municipal corporation launched a campaign against single use plastic

नगर निगम ने छेड़ा सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 09:15 PM IST
विज्ञापन
Municipal corporation launched a campaign against single use plastic
मथुरा। सिंगल यूज प्लास्टिक के एकत्रीकरण, पुनर्चक्रण तथा उसके संबंध में लगाए गए प्रतिबंध को प्रभावी तरीके से लागू कराए जाने के उद्देश्य से बुधवार को वृहद जनजागरूकता अभियान रेस का शुभारंभ महापौर डॉ. मुकेश आर्यबंधु ने किया। वार्ड 66 स्थित टीचर्स कॉलोनी में इस दौरान महापौर ने क्षेत्रवासियों से सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग पूर्णतया बंद करने का अनुरोध किया। साथ ही लोगों को शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

इसी अभियान के तहत नगर आयुक्त अनुनय झा के निर्देश पर सफाई एवं खाद्य निरीक्षकों द्वारा नगर के प्रमुख पार्कों में प्रात: छह बजे स्वच्छता की शपथ कराई गई। शपथ के उपरांत महासफाई अभियान में प्लॉग रन का आयोजन किया। प्लॉग रन के माध्यम से पार्कों एवं सार्वजनिक स्थलों पर सिंगल यूज प्लास्टिक को एकत्र करते हुए नगला कोल्हू स्थित ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्लांट पर निस्तारण के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

अभियान के प्रथम दिवस नगर के महाविद्या चौराहा पार्क, सराय आजमाबाद पार्क, महेंद्र सिंह पार्क, रामनगर पार्क, हरिनिकुंज पार्क, प्राइमरी पाठशाला रांची बांगर, नवादा पार्क, कृष्णापुरी पार्क, दीनदयाल उपाध्याय पार्क, धौलीप्याऊ पार्क, बीएसए कॉलेज पार्क, राधानगर पार्क, गांधी पार्क वृंदावन में महाशपथ एवं महासफाई अभियान का आयोजन किया गया। इसके अतिरिक्त नया बस स्टैंड से बीएसए कॉलेज रोड तक जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लॉग रन के माध्यम से लगभग 70 किलो प्लास्टिक एकत्रित की गई। वृंदावन जोन के रमणरेती क्षेत्र के हनुमान टेकरी आश्रम में पेप्सिको एवं रिसिटी संस्था के सहयोग से प्रतिबंधित प्लास्टिक के दुष्प्रभावों पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में क्षेत्रीय स्वास्थ्य अधिकारी एसएस त्यागी, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक सुभाषचंद्र, सैनिटेशन एक्सपर्ट ऋषभकांत ने प्रतिभाग लिया।

रेस अभियान में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. केए कुरैशी, क्षेत्रीय स्वास्थ्य अधिकारी एसएस यादव, रामानंद त्यागी, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक केके सिंह, नीरज कुमार, दीपक कुमार, विपिन सिंह, मुकेश शर्मा, मोनिका सिंह, सुभाषचंद्र, राजकुमार लवानियां, सौरभ अग्रवाल, निहाल सिंह सैनिटेशन एक्सपर्ट ऋषभकांत दुबे एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed