फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Municipal Corporation is busy in preparations for Shri Krishna Janmashtami

Mathura News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियों में जुटा नगर निगम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation is busy in preparations for Shri Krishna Janmashtami
मथुरा। जन्माष्टमी की तैयारियों के चलते मछली फाटक ओवरब्रिज पर पोल पर रंगाई पुताई करता कर्मचारी। - फोटो : mathura
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियों में जिला प्रशासन के साथ नगर निगम भी जुट गया है। 15 अगस्त की रात को भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साक्षी बनने के लिए देश-विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालु आएंगे। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए प्रत्येक विभाग अपने-अपने स्तर पर काम कर रहा है। नगर निगम सफाई के साथ शहर की सुंदरता पर खास ध्यान दे रहा है, ताकि यहां से लौटकर जाने वाले श्रद्धालु अच्छी याद लेकर जाएं।
विज्ञापन

15 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम के साथ घर-घर में मनाई जाएगी। 14 अगस्त से ही श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो जाएगा। श्रद्धालुओं कान्हा की नगरी से अच्छी याद लेकर जाएं इसके लिए नगर निगम ने तैयारी शुरू कर दी हैं। नगर निगम द्वारा विद्युत पोलों की रंगाई-पुताई कराई जा रही है। साथ ही शहर के विभिन्न तिराहों और चौराहों पर सौंदर्यीकरण के लिए लगाई गई कलाकृतियों की सफाई कराई जा रही है। नगर आयुक्त जग प्रवेश लगातार व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हैं। शहर की सफाई व्यवस्था की वह खुद मॉनिटरिंग कर रहे हैं। नगर आयुक्त ने बताया कि श्रद्धालुओं के पेयजल के लिए जगह-जगह निगम के टैंकर खड़े किए जाएंगे। साथ ही शहर में मोबाइल शौचालय भी जगह-जगह खड़े किए जाएंगे।
विज्ञापन



भंडारा लगाने वालों के जिम्मे होगी सफाई
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शहर में जगह-जगह भंडारे लगेंगे। भंडारे में श्रद्धालु खाना खाने के बाद दोना पत्तल इधर उधर न फेंकें। इसकी जिम्मेदारी भंडारा कराने वालों की होगी। इसी शर्त पर उन्हें अनुमति प्रदान की जा रही है। भंडारा स्थल पर नगर निगम की टीम तो सफाई करेगी। भंडारा कराने वालों में से एक व्यक्ति विशेष रूप से मौजूद रहेगा, जो श्रद्धालुओं से दोना पत्तल कूड़ेदान में डलवाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed