फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   municipal corporation, a new year gift to mathura

नए साल में मिलेगा नगर निगम का ताेहफा

Tue, 16 Dec 2014 11:23 PM IST
ब्यूूराेे, अमर उजाला मथ्ाुरा
ब्यूूराेे, अमर उजाला मथ्ाुरा Updated Tue, 16 Dec 2014 11:23 PM IST
विज्ञापन
municipal corporation, a new year gift to mathura
नगर निगम के लिए इंतजार की घड़ियां अब खत्म होने जा रही हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव नए साल में ये सौगात कान्हा की नगरी को दे सकते हैं। शासन ने कमिश्नर आगरा से मथुरा-वृंदावन नगर निगम की अधिसूचना का विवरण मांगा है।
विज्ञापन


मथुरा को नगर निगम बनाए जाने की दो दशक पुरानी प्रक्रिया अब परवान चढ़ने जा रही है। जनपद स्तर से मथुरा-वृंदावन नगर निगम के लिए भेजे गए प्रस्ताव को अमली जामा पहनाए जाने के लिए शासन ने कमिश्नर आगरा से अधिसूचना का विवरण भेजने को कहा है।
विज्ञापन


यह विवरण हिंदी और अंग्रेजी में शासन को उपलब्ध कराया जाएगा। इसकी डिमांड कमिश्नर आगरा ने मथुरा डीएम से की है। इसमें यह भी कहा गया है कि यह प्रस्ताव मुख्यमंत्री की घोषणा बनना है। इसलिए आठ दिन में मथुरा-वृंदावन नगर निगम की अधिसूचना का विवरण उपलब्ध करा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश सरकार की गंभीरता का आंकलन इससे भी लगाया जा सकता है कि प्रस्तावित नगर निगम में शामिल होने वाली ग्राम पंचायतों से अब एनओसी लेने की आवश्यकता नहीं है। शासन ने ग्राम पंचायतों की एनओसी की अनिवार्यता को ही खत्म कर दिया है। संभावना जताई जा रही है कि नए साल में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव खुद इसकी घोषणा करेंगे। इसका उल्लेख अधिसूचना के संदर्भ में शासन से आए पत्र में भी किया गया है।



सपा ने लगाई पूरी ताकत
नगर निगम के लिए सपा ने पूरी ताकत लगा दी है। भले ही कांग्रेस और भाजपा के कुछ नेताओं के विरोधी स्वर सुनाई दे रहे हों लेकिन सपा ने नगर निगम के लिए मुख्यमंत्री के साथ सपा मुखिया मुलायम सिंह से भी मुलाकात की है। इस दौरान कुछ लोगों के उन हितों को भी उजागर किया है जो नगर निगम का विरोध का कारण बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed