फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Municipal commissioner ran on the news of drain falling in Yamuna, reprimanded the company

यमुना में नाला गिरने की खबर पर दौड़े नगर आयुक्त, लगाई कंपनी को फटकार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Municipal commissioner ran on the news of drain falling in Yamuna, reprimanded the company
मथुरा। एसटीपी के ओवरफ्लो से तिवारीपुरम की सड़कों पर इकट्ठा हुए गंदे पानी के लिए नाला बनाकर यमुना में डालने की खबर अमर उजाला में प्रकाशित होते ही नगर निगम के अफसर दौड़े। बुधवार को नगर आयुक्त ने तिवारीपुरम पहुंचकर त्रिवेणी कंपनी के अधिकारियों को जमकर लताड़ लगाते हुए यमुना में जा रहे गंदे पानी को रुकवाया। साथ ही चोक सीवर लाइन की सफाई के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

अमर उजाला ने १७ नवंबर को नाला बनाकर यमुना में डाला जा रहे गंदे पानी की खबर प्रकाशित होने पर नगर आयुक्त अनुनय झा ने गंभीरता से लिया। वे बुधवार को अपने साथ जलकल, यमुना प्रदूषण नियत्रंण ईकाई और त्रिवेणी कंपनी के अधिकारियों को लेकर तिवारीपुरम पहुंचे। यहां पर सीवर के चैंबरों को खुलवाकर पूरी जानकारी करते हुए तत्काल यमुना में गिर रहे गंदे पानी को रुकवाया।
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने सख्त लहजे में कहा कि हर हाल में यमुना में नाले के गंदे पानी को न जाने दिया जाए। इसके लिए जल निगम के एई को नोडल नामित किया। साथ ही चोक पड़ी सीवर लाइन को 18 नवंबर से सफाई कराए जाने के लिए जलकल महाप्रबंधक विजय कुमार मौर्या को नोडल नामित किया है। नगर आयुक्त ने यमुना प्रदूषण बोर्ड ईकाई के अफसरों को निर्देशित किया कि तिवारीपुरम में कितने एमएलडी सीवर लाइन बिछी है। इसका पूरा विवरण सहित डिजाइन उनके सामने प्रस्तुत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

यमुना में किसी भी कीमत पर गंदा पानी नहीं गिरने दिया जाएगा। तिवारीपुरम पर जाकर देखा तो उसे तत्काल बंद करा दिया गया है। साथ ही चोक सीवर लाइन की सफाई के निर्देश दिए गए हैं। अगर यमुना में गंदा पानी गिरता मिला तो कार्रवाई की जाएगी।
-अनुनय झा, नगर आयुक्त मथुरा-वृंदावन नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed