फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Municipal commissioner got angry seeing the mess in Yamuna, lashed out at XEN

यमुना में गंदगी देख नगर आयुक्त गुस्साए, एक्सईएन को लताड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 05:24 PM IST
विज्ञापन
Municipal commissioner got angry seeing the mess in Yamuna, lashed out at XEN
मथुरा। नगर आयुक्त अनुनय झा ने बृहस्पतिवार को यमुना के घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान गंदगी मिलने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए क्षेत्र के प्रभारी अधिकारी अधिशासी अभियंता ट्रैफिक रिजवान अहमद को पर्वेक्षण कार्य में लापरवाही बरतने के लिए नोटिस जारी किया। साथ ही चेतावनी दी कि किसी की भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

प्रदेश के नगर विकास मंत्री के आदेश पर मथुरा-वृंदावन में प्रतिदिन विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। बृहस्पतिवार को सुबह करीब साढ़े छह बजे नगर आयुक्त अनुनय झा ने खुद कई स्थानों पर अभियान का निरीक्षण किया। इस दौरान यमुना के घाटों पर सफाई व्यवस्था की हालत देख वह विफर गए। उन्होंने नाखुशी जाहिर करते हुए क्षेत्र के प्रभारी अधिकारी अधिशासी अभियंता ट्रैफिक रिजवान अहमद को पर्वेक्षण कार्य में लापरवाही बरतने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया।
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने सफाई कार्य से जुड़े सभी संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों को कड़ी चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नगर आयुक्त की नाराजगी की पता चलते ही निगम के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारियों के साथ घाटों पर पहुंच गए। विश्रामघाट से यमुना पुल तक के सभी घाटों की युद्धस्तर पर सफाई व धुलाई कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घाटों की सफाई का कार्य नमामि गंगे योजना के तहत संस्था विशाल प्रोटेक्शन फोर्स कर रही है। नगर आयुक्त ने इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए नामित नोडल अधिकारी नमामि गंगे योजना रिजवान अहमद अधिशासी अभियंता ट्रैफिक को यमुना नदी में तैरने वाली गंदगी एवं कूडे़ को रोकने के लिए जाल लगाने और घाट किनारे स्थित मंदिरों से निकलने वाली पानी की नालियों पर जाली लगाने के निर्देश दिए।

सफाई व्यवस्था ठीक न पाए जाने पर नामित संस्था विशाल प्रोटेक्शन फोर्स को भी चेतावनी जारी की गई है कि यदि भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृत्ति हुई तो संस्था को काली सूची में डालने के लिए जाने को शासन को पत्र प्रेषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed