{"_id":"68546a8db459c3b52205bf60","slug":"munfaid-recovered-cash-worth-20-lakhs-mathura-news-c-369-1-mt11002-131356-2025-06-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: आईपीएस बनाने के नाम पर ठगी के मास्टरमाइंड से होगी पूछताछ, वाराणसी से मथुरा लाया गया ठग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आईपीएस बनाने के नाम पर ठगी के मास्टरमाइंड से होगी पूछताछ, वाराणसी से मथुरा लाया गया ठग
Fri, 20 Jun 2025 10:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jun 2025 10:21 AM IST
सार
आईपीएस बनाने के नाम पर ठगी के मास्टरमाइंड को पुलिस वाराणसी से मथुरा लेकर आई। उससे पूछताछ की जाएगी। मास्टरमाइंड की निशानदेही पर पुलिस ने 20 लाख रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन
ठगी का आरोपी मुनफैद
- फोटो : mathura
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा में आईपीएस बनाने के नाम पर ठगी करने वाले मास्टरमाइंड को कोतवाली पुलिस पीसीआर (पुलिस कस्टडी रिमांड) पर वाराणसी से मथुरा लेकर आई। बृहस्पतिवार को मास्टरमाइंड की निशानदेही पर पुलिस ने 20 लाख रुपये की नकदी बरामद की है। पुलिस मास्टरमाइंड के पिता को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
सीओ सिटी भूषण वर्मा ने बताया कि गोवर्धन के गांव देवसेरस निवासी मुनफैद ने अनीता यादव से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 16 लाख रुपये ठगे थे। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की तो पता चला कि वह यूपीएससी परीक्षा पास कराने के नाम पर 14 महिलाओं के साथ ठगी कर चुका है। कोतवाली में 11 जून को उदिता शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी बेटी को यूपीएससी परीक्षा पास कराने के नाम पर 27 लाख रुपये और 19 सोने के सिक्के लिए थे। इसके साथ गोविंद नगर में फरवरी 2025 में दरोगा के पुत्र को पुलिस में नौकरी दिलाने के नाम पर महिला के साथ 6 लाख रुपये की ठगी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी पुलिस के इनपुट पर मथुरा पुलिस ने 13 जून को मुनफैद के पिता आमीन को गिरफ्तार किया। इसके कब्जे से पुलिस ने 13.19 लाख रुपये और 19 सोने के सिक्के बरामद किए। साथ ही पुलिस ने कोर्ट में आरोपी को रिमांड पर लेने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। कोर्ट का आदेश मिलने पर बुधवार को कोतवाली मुनफैद को पुलिस कस्टडी रिमांड पर मथुरा लेकर आई। पूछताछ में पहले तो पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन कड़ाई से पूछताछ की तो बृहस्पतिवार को देवसेरस स्थित घर के पास लकड़ी के गट्ठर में छिपाकर रखी 20 लाख रुपये की नकदी बरामद हुई। यह धनराशि गोविंद नगर में दर्ज मुकदमा की 4.80 लाख रुपये, कोतवाली के 9.70 लाख तथा वाराणसी में हुई ठगी के 5.50 लाख रुपये है। इसके साथ ही जनपद में हुई अन्य ठगी के बारे में भी पूछताछ की जा रही है।