फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Multi-level car parking will be built in Vrindavan

Mathura News: वृंदावन में बनेगी मल्टीलेवल कार पार्किंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Multi-level car parking will be built in Vrindavan
मथुरा। वृंदावन में मल्टीलेवल कार पार्किंग बनेगी। इसके लिए शासन ने 35 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। इसके साथ ही वृंदावन व बरसाना के मार्गों पर स्ट्रीट लाइट लगवाई जाएंगी।
विज्ञापन

पिछले दिनों एमवीडीए ने निर्माण कार्यों की डीपीआर तैयार कर शासन को भेजी थी। शासन से मंगलवार को इन परियोजनाओं को स्वीकृति मिली है। इसके तहत प्राचीन कुंडों की दशा और मल्टीलेवल कार पार्किंग निर्माण के भी प्रस्ताव हैं। एमवीडीए द्वारा प्रस्तावित बरसाना व वृंदावन के विभिन्न मार्गों पर सोलर व स्ट्रीट लाइटें लगाने के लिए शासन से 4.80 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। एमवीडीए के उपाध्यक्ष एसबी सिंह ने बताया है कि शासन ने पहली किस्त के रूप में पार्किंग निर्माण के लिए 7 करोड़ रुपये और मार्गों पर प्रकाश व्यवस्था के लिए 2.40 करोड़ रुपये की धनराशि मिली है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्य कराया जाएगा। साथ ही अन्य विकास कार्यों को भी धरातल पर उतारा जाएगा।
विज्ञापन




यहां बनेगी कार पार्किंग

वृंदावन में यमुना एक्सप्रेस-वे और दिल्ली आगरा हाईवे की ओर से प्रतिदिन आने वाले हजारों वाहनों के बढ़ते दबाव और वाहनों के सापेक्ष पार्किंग की कमी को दूर करने के उद्देश्य से 600 कारों की क्षमता की मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए एमवीडीए ने 12 हेक्टेयर जमीन यमुना किनारे बेगमपुर खादर में चिह्नित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed