फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   mulayam sandesh yatra will start at 28 dec

कृष्ण की धरती से बुलंद होगा समाजवाद का नारा

Sun, 25 Dec 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Sun, 25 Dec 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
mulayam sandesh yatra will start at 28 dec
मुलायम सिंह यादव - फोटो : amar ujala
भगवान श्रीकृष्ण की धरती से समाजवाद के नारे को बुलंद किया जाएगा। मुलायम सिंह यादव की राजनीतिक संदेश यात्रा का आगाज मथुरा से होगा। 28 दिसंबर से शुरू होने वाली इस संदेश यात्रा को लेकर पार्टी की तैयारियां अंतिम चरण में है। इस यात्रा में 150 से अधिक प्रचार वाहन अखिलेश सरकार का गुणगान करते चलेंगे।  
विज्ञापन


रविवार को समाजवादी मुखिया के इस एलान ने राजनीतिक पंडितों को भी चौंका दिया। दरअसल जिस जिले से इस यात्रा की शुरुआत का एलान किया गया है वहीं समाजवादी पार्टी सफलता के लिए तरसती रही है। यात्रा के लिए जिले का चुनाव पार्टी कार्यकर्ताओं को गद्गद् करने वाला है। 
विज्ञापन


जन संदेश यात्रा के एलान ने पार्टी के घोषित प्रत्याशियों में भी जोश का संचार किया है। बहरहाल अब जिला संगठन इसकी तैयारियों में जुटा है। पार्टी के जिलाध्यक्ष तुलसीराम शर्मा ने बताया कि यात्रा को लेकर कार्यकर्ता उत्साहित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस यात्रा का शुभारंभ 28 दिसंबर को सुबह 11 बजे किसान भवन, डैंपियर नगर से होगा। यात्रा में 150 से अधिक वाहन अखिलेश सरकार का गुणगान करते हुए चलेंगे। इस मौके पर राष्ट्रीय युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव और राज्यसभा सांसद किरनमय नंदा मौजूद रहेंगे। 


पार्टी प्रवक्ता इंजीनियर वीरभान सिंह ने बताया कि मुलायम संदेश यात्रा का जगह-जगह स्वागत सत्कार किया जाएगा। इस यात्रा ने कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया है। 

ये होगा रूट
आगरा, फीरोजाबाद, इटावा, कानपुर, उन्नाव और लखनऊ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed