{"_id":"5864012e4f1c1b425ceeb554","slug":"mulayam-sandesh-yatra-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा में संदेश कुछ तो लखनऊ में कुछ और","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा में संदेश कुछ तो लखनऊ में कुछ और
पुनीत शर्मा, अमर उजाला मथुरा
Updated Wed, 28 Dec 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
अखिलेश विजय रथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले से बुधवार को शुरू हुई मुलायम संदेश यात्रा के संदेश पर ही ‘संशय’ खड़ा हो रहा है। यात्रा में शामिल प्रचार वाहनों पर लिखा है ‘मुलायम का संदेश मुख्यमंत्री अखिलेश’।मुलायम संदेश यात्रा का शुभारंभ करने पहुंचे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा ने कहा कि सपा में कहीं खींचतान नहीं है, अखिलेश ही मुख्यमंत्री बनेंगे।
मथुरा में बुधवार को इस संदेश के यात्रा शुरू हुई तो लखनऊ में मुलायम सिंह यादव ने स्पष्ट कर दिया कि हमारे यहां पहले से मुख्यमंत्री तय नहीं होता। सपा में छिड़ी अंदरूनी रार का असर कार्यकर्ताओं के जोश पर भी पड़ रहा है। संदेश यात्रा में नेताओं ने जो भीड़ जुटने की उम्मीद लगाई थी, वह पूरी नहीं हुई।
मुलायम संदेश यात्रा के शुभारंभ के लिए जिस तरह से कई दिनों से तैयारियां चल रही थीं उससे लग रहा था कि सपा इस बार ब्रज में शक्ति परीक्षण करेगी। नेता भी दावा कर रहे थे कि बड़ी संख्या में लोग जुटेंगे। लेकिन बुधवार को जब संदेश यात्रा शुरू हुई तो वह जोश नजर नहीं आ रहा था। कुछ नेताओं ने कहा कि भी जब आपस में टकराव की स्थिति बनती है तो कार्यकर्ता उदास हो जाते हैं।
विज्ञापन
वहीं प्रचार वाहन पर लिखे संदेश पर भी लोग चुटकी लेते नजर आए। कह रहे थे कि वाहन पर लिख रखा है कि ‘मुलायम का संदेश मुख्यमंत्री अखिलेश’। सियासी समर 2017 के लिए सपा पूरी ताकत के साथ मैदान में है। लेकिन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के बीच की तनातनी से समाजवादी खेमे में दंगल की स्थिति पैदा हो गई है।
शिवपाल यादव बार-बार बयान दे रहे हैं कि मुख्यमंत्री कौन बनेगा यह विधायक दल तय करेगा। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव को जो 403 उम्मीदवारों की सूची सौंपी है। मुलायम सिंह ने शिवपाल समर्थकों को तरजीह देते हुए सूची 325 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है।
कोई भी यात्रा निकाल लें, जमानत जब्त होगी सबकी: श्रीकांत शर्मा
भाजपा के राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा ने कहा कि चाचा-भतीजे की लड़ाई एक नौटंकी है। जनता हिसाब न मांग ले यह सब इसलिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब तो कोई भी यात्रा निकाल लें कुछ होने वाला नहीं है। जनता सपा को नकार चुकी है। जमानत जब्त हो जाएगी सबकी।