{"_id":"576d6f624f1c1b5055b48d22","slug":"mukul-and-santosh-will-be-remembered-in-dubai","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद पुलिस अफसरों को आज दुबई में दी जाएगी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद पुलिस अफसरों को आज दुबई में दी जाएगी श्रद्धांजलि
अमर उजाला मथुरा
Updated Fri, 24 Jun 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
मुकुल
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जवाहर बाग खाली कराने में दो जून को शहीद हुए एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी और एसओ फरह संतोष यादव को दुबई में श्रद्धांजलि दी जाएगी। दुबई के काउंसलर के नेतृत्व में शनिवार शाम पांच बजे शोक सभा होगी।
मुकुल द्विवेदी के भाई प्रफुल द्विवेदी गुरुवार रात दुबई चले गए। वे दुबई में सीए हैं। दुबई से प्रफुल ने बताया कि दुबई के समाचारों में मथुरा के जवाहर बाग और उनके भाई की खबरों को कई दिन प्रमुखता से जगह दी गई। भारत और खासकर मथुरा में हुई घटना ने दुबई में रह रहे प्रवासी भारतीयों को खासा प्रभावित किया है।
प्रफुल ने बताया कि इसे लेकर शनिवार शाम पांच बजे (दुबई के समय के अनुसार) शोकसभा आयोजित की जाएगी। इसमें मथुरा के दोनों शहीद पुलिस अफसरों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसमें दुबई में रह रहे सैकड़ों प्रवासी भारतीय और दुबई के काउंसलर भी शामिल होंगे।