फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   muktidivas at jay gurudev asharam

जयगुरुदेव आश्रम में मनाया मुक्ति दिवस

Tue, 24 Mar 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Tue, 24 Mar 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
muktidivas at jay gurudev asharam
जयगुरुदेव आश्रम में 23 मार्च ‘मुक्ति दिवस’ के रूप में  मनाया गया। इस अवसर पर पंडित मृत्युंजय झा ने पूजन कराया और संस्था प्रमुख पंकज महाराज ने जयगुरुदेव ध्वज फहराया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह दिन आपातकाल समाप्त होने के बाद बाबा जयगुरुदेव महाराज के दिल्ली तिहाड़ जेल से मुक्त होने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। आज 39वां मुक्ति दिवस है। यह दिन लौकिक और पारलौकिक रहस्यों से भरा है। जब-जब महापुरुष इस धरा पर आए उन्होंने लोगों के कल्याण का कार्य किया, लेकिन दुर्भाग्यवश लोगों ने उनका विरोध किया और सताया भी। फिर भी उन्होंने अपना सत्संकल्प नहीं छोड़ा।
विज्ञापन


बाबा जयगुरुदेव ने करोड़ों लोगों को इस साधना में लगाया और अच्छे समाज के निर्माण के लिए शाकाहार-सदाचार का अभियान चलाया। आज आप मुक्ति दिवस के दिन ईर्ष्या, द्वेष त्याग कर नित्य सुबह-शाम भजन करने का संकल्प लें। 18 से 21 मई तक आश्रम में बाबा जयगुरुदेव महाराज के तृतीय वार्षिक भंडारा महापर्व में भाग लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर अमर शहीदों को नमन करते हुए कहा आज अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु का बलिदान दिवस है। देश के महान सपूतों ने अपने प्राणों की आहुति देकर हमें आजादी दिलाई है। राष्ट्रीय उपदेशक डा. करुणाकांत, मनुभाई डी. पटेल, चरन सिंह, संतराम चौधरी, अनिल ठाकुर, महेंद्र यादव सहित हजारों सत्संगियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed