फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   mudiya purnima today in goverdhan

गिरिराज नगरी में आस्था का महाकुंभ

Mon, 18 Jul 2016 11:44 PM IST
पुनीत शर्मा
पुनीत शर्मा Updated Mon, 18 Jul 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
mudiya purnima today in goverdhan
साठ लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने गुरुपूर्णिमा की पूर्व संध्या पर लगाई परिक्रमा - फोटो : अमर उजाला
गोवर्धन में गिरिराज के भक्तों का महाकुंभ लगा है। साठ लाख से भी अधिक भक्तों ने गुरु पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर गिरिराजजी की परिक्रमा की। देश के कोने कोने से पहुंचे श्रद्धालुओं की भीड़ से सोमवार रात को सारे रास्ते जाम हो गए थे। आलम यह रहा कि कई किलोमीटर का सफर पैदल तय कर लोग परिक्रमा मार्ग तक पहुंच रहे थे।
विज्ञापन


गोवर्धन में मुड़िया पूर्णिमा मेला वैसे तो 15 जुलाई से चल रहा है लेकिन 18 जुलाई को भारी भीड़ उमड़ी। गोवर्धन को जाने वाले हर रास्ते पर भक्तों का सैलाब नजर आ रहा है। चाहें रोडवेज से आने वाले लोग हों या फिर ट्रेनों से। दोपहर से जैसे ही भीड़ बढ़ी परिक्रमा मार्ग तो ऐसा लग रहा था कि मानो गिरिराज के भक्त भक्ति का बांध तोड़कर यहां तक पहुंच गए हैं। हर तरफ गिरिराज के जयकारे गुंजायमान रहे। 
विज्ञापन


बीच बीच में होने वाली बरसात से परिक्रमा मार्ग पर पानी भरा था लेकिन भक्तों के भाव और उत्साह के सामने यह सारी बाधाएं दूर हो जा रही थीं। बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं हर किसी में उत्साह था। गूंजते जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। कोई कृष्ण का गुणगान करते हुए चल रहा था तो कोई राधा के। कहीं महिलाओं की टोलियां भजन गाते हुए जा रही थीं तो कहीं युवा थिरकते हुए गुजर रहे थे। गोवर्धन में पहुंचने वाले रोडवेज की बसें भी छतों तक भरी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूर दराज से आने वाले भक्त जैसे ही रोडवेज की बसों से उतरते जयकारे गूंजने लगते। सात कोस की परिक्रमा लगवाने के लिए कोई अपनी बुजुर्ग मां को लेकर आया तो कोई दादा दादी को।  पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, मध्यप्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, जम्मू, बिहार और झारखंड तक से लोग पहुंचे थे।

प्रशासनिक अफसरों का जो अनुमान है उसके मुताबिक गुरु पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर करीब साठ लाख लोगों ने परिक्रमा की है। मंगलवार को गुरुपूर्णिमा पर यह संख्या और बढ़ जाएगी। भक्तों के गोवर्धन पहुंचने का सिलसिला देर रात तक जारी था। मुड़िया मेला गुरु पूर्णिमा की शाम तक चलेगा।



मुड़िया शोभायात्रा निकलेगी आज
गोवर्धन धाम में लगने वाले मुड़िया पूर्णिमा मेले का समापन आज 19 जुलाई मंगलवार को यहां निकलने वाली मुड़िया शोभायात्राओं के साथ होगा। प्राचीन परंपरा में श्रीपाद सनातन गोस्वामी के अनुयायी अपने गुरु की याद में मुंडन कराकर हरिनाम संकीर्तन के साथ शोभायात्रा निकालते हैं। शोभायात्रा से पहले सोमवार को अनुयायियों ने सिर का मुंडन कराकर मानसी गंगा में स्नान किया। आज चक्लेश्वर स्थित श्रीराधाश्यामसुंदर मंदिर से सुबह की वेला में और चैतन्य महाप्रभु मंदिर से सायंकालीन वेला में शोभायात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed