फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mudia Purnima mela: Obscene dance on Parikrama Marg

मुड़िया पूर्णिमा मेला: परिक्रमा मार्ग पर अश्लील डांस, पुलिस ने 19 के खिलाफ की कार्रवाई

Sat, 05 Jul 2025 11:23 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sat, 05 Jul 2025 11:23 PM IST
सार

परिक्रमा मार्ग पर अश्लील डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामले में पुलिस और प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई की।

विज्ञापन
Mudia Purnima mela: Obscene dance on Parikrama Marg
परिक्रमा मार्ग पर डांस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के गोवर्धन में राजकीय मुड़िया पूर्णिमा मेले में अश्लील डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में न केवल श्रद्धालुओं की भावनाओं को आहत किया, बल्कि धार्मिक स्थलों की गरिमा पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस व प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 19 लोगों के सामान को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन


बड़ी परिक्रमा मार्ग स्थित पूंछरी के लौठा के वीडियो देखकर हर कोई हैरान है। वीडियो में देखा जा सकता है कि देश विदेश से गिरिराज जी की परिक्रमा करने आए श्रद्धालुओं के सामने ही सड़क पर स्टेज पर कुछ महिला डांसर अश्लील गानों पर डांस करते नजर आ रही हैं। यह वायरल वीडियो शुक्रवार की मध्य रात्रि का बताया जा रहा है। जो कि सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरे हुए है। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो देख प्रशासन सतर्क हो गया और डीजे वालों के खिलाफ कार्रवाई कर दी। एसपी ग्रामीण सुरेश चंद रावत ने बताया कि शिकायत मिलने पर परिक्रमा मार्ग का दौरा किया गया। जिसमें 19 जगह डीजे बजता मिला तथा डांस हो रहा था। उक्त 19 लोगों का समान जब्त कर सभी को हिदायत दी गई है। अगर कोई भी ऐसी हरकत पाए गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed