फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mudia Mela: 25 commandos of RPF will deal with anti-social elements

मुड़िया मेला: असामाजिक तत्वों से निपटेंगे आरपीएफ के 25 कमांडो

Sun, 18 Jun 2023 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Sun, 18 Jun 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Mudia Mela: 25 commandos of RPF will deal with anti-social elements
मथुरा। गोवर्धन के मुड़िया मेले में आने वाले लाखों तीर्थ यात्रियों को जंक्शन पर सुरक्षा मुहैया करवाने के लिए आरपीएफ ने अपने 25 कमांडो तैयार कर लिए हैं। शनिवार को अधिकारियों ने उनकी काउंसलिग की और बताया कि किन परिस्थितियों में बल का प्रयोग करना होगा। इन कमांडों को आगरा में पांच दिवसीय ट्रेनिंग दी गई।
विज्ञापन


मेले के मद्देनजर मथुरा जंक्शन और गोवर्धन स्पेशन पर सर्वाधिक भीड़ का दबाव होगा। इस दौरान किसी भी विषम परिस्थिति से निपटने के लिए आरपीएफ ने 25 कमांडों का चयन किया है। ट्रेनिंग में बताया गया कि उन्हें किस प्रकार से दंगे पर काबू पाना है या फिर प्रदर्शन कर रहे असामाजिक तत्वों और उत्पात कर रहे लोगों पर कैसे नियंत्रण रखना होगा।
विज्ञापन

आगरा मंडल की पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि आरपीएफ के जवानों को पांच दिन की ट्रेनिंग दी गई है। शांति बनाए रखने के उद्देश्य से जीआरपी तथा आरपीएफ द्वारा प्लेटफार्म पर मौजूद रहने वाले ऐसे लोगों को हटाया जाएगा जो भिखारी है या फिर इस आड़ अप्रिया वारदात को अंजाम दे सकते हैं। जीआरपी निरीक्षक विकास सक्सैना ने बताया कि ऐसे लोगों को जंक्शन से हटा देंगे ताकि यात्रियों को कोई असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed