{"_id":"58614f774f1c1b741aeeb65d","slug":"mp-of-many-state-are-interested-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा पर कई राज्यों के माननीयों की मेहरबानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा पर कई राज्यों के माननीयों की मेहरबानी
दिनेश शर्मा
Updated Mon, 26 Dec 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
पैसे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश ही नहीं महाराष्ट्र, दिल्ली, हरियाणा से सांसदों ने मथुरा पर खूब मेहरबानी की है। किसी ने यहां की जर्जर सड़कों को दुरुस्त कराने के लिए पैसा दिया तो किसी ने टंकी के निर्माण को। हैंडपंप लगवाने के लिए भी निधि से पैसा जारी किया गया है।
कान्हा की इस नगरी को चमकाने के लिए स्थानीय सांसद तो प्रयास कर ही रही हैं दूसरे राज्यों के सांसदों ने भी मदद शुरू कर दी है। इंटर लाकिंग सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। ब्रज दर्शन को आने वाले भक्तों के लिए ठहराव स्थल बनाए जा रहे हैं।
कांग्रेस के सांसद कपिल सिब्बल ने मथुरा-वृंदावन की कालोनियों में नौ सड़कों का निर्माण कराया है। सभी सड़कें इंटर लाकिंग हैं। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आजम खान की पत्नी डा. तजीन फातिमा ने गोवर्धन परिक्रमा मार्ग में पानी की टंकी और एक आश्रम तक सीधी सड़क बनवाई है।
विज्ञापन
...इन राज्यसभा सांसदों ने की मदद...
कपिल सिब्बल ने दिए 72 लाख रुपये
रामपुर से सांसद मुनव्वर सलीम ने दिए 42.892 लाख
एचके दुआ ने 50.352 लाख रुपये दिए
आजम खान की पत्नी तजीन फातिमा ने 10 लाख दिए
गाजीपुर से विधायक अरविंद कुमार ने दिए 22 हजार
सांसद केटीएस तुलसी ने दिए 25 लाख रुपये
हरियाणा से सांसद राव इंदरजीत सिंह ने दिए 10 लाख
नोएडा से सांसद अम्बेश राजन ने 1.74 लाख दिए
अभिनेत्री व राज्यसभा सांसद रेखा गणेशन ने दिए 47 लाख
विधायकों से जल्दी-जल्दी लिए जा रहे प्रस्ताव
आचार संहिता का खौफ नजर आने लगा है। बची विधायक निधि को खर्च करने के लिए प्लानिंग हो रही है। सभी विधायकों से प्रस्ताव लिए जा रहे हैं। ताकि पैसे का इस्तेमाल किया जा सके। डीआरडीए के परियोजना निदेशक सचिन कुमार ने बताया कि सभी से प्रस्ताव मांग लिए गए हैं। हालांकि अधिकांश की निधि का प्रयोग कर लिया गया है।