फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   mp hemamalini escaped in accident

हाईवे पर भिड़े हेमामालिनी के काफिले के वाहन

Sat, 30 Apr 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला
अमर उजाला Updated Sat, 30 Apr 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
mp hemamalini escaped in accident
फ्लीट की गाड़ी
हाईवे पर शनिवार को जयगुरुदेव मंदिर के समीप सांसद हेमामालिनी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हादसा स्पीड ब्रेकर पर आगे चल रही गाड़ी के चालक के ब्रेक लगाने के कारण हुआ। हालांकि, सांसद हेमामालिनी को कोई चोट नहीं आई। उनके काफिले में साथ चल रहे लोग भी बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन


शनिवार को दोपहर में करीब एक बजे सांसद हेमामालिनी उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशुचिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो अनुसंधान संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने जा रही थीं। उनके साथ चल रहे कार्यकर्ताओं के वाहनों सहित काफिले में छह गाड़ियां थीं।
विज्ञापन


मसानी रोड से यह काफिला वेटरनेरी विवि के लिए हाईवे होते हुए निकला। जयगुरुदेव मंदिर के समीप स्पीड ब्रेकर पर सबसे आगे चल रही कार्यकर्ता की स्कार्पियो गाड़ी के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इस पर सबसे पहले सांसद की गाड़ी से आगे चल रही दो गाड़ियां आपस में टकर्राइं। फिर हेमामालिनी की ह्युंडई सेंट्राफी कार टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे सांसद की गाड़ी की नंबर प्लेट क्षतिग्रस्त हो गई और आगे हल्की खरोंच आई। हेमा बाल-बाल बच गईं। हादसे के बाद कार्यकर्ता एक दम सकते में आ गए। सभी के सुरक्षित होने की पता चलते ही थोड़ी देर रुकने के बाद सांसद वेटरनेरी विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने चली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed