{"_id":"66cee645c78d851f2e0633f9","slug":"mp-hema-malini-demanded-immediate-action-against-accused-in-kolkata-rape-murder-case-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोलकाता रेप-मर्डर केस: सांसद हेमा मालिनी बोलीं- जो हुआ... बहुत गलत हुआ; आरोपियों के खिलाफ हो कड़ी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोलकाता रेप-मर्डर केस: सांसद हेमा मालिनी बोलीं- जो हुआ... बहुत गलत हुआ; आरोपियों के खिलाफ हो कड़ी कार्रवाई
Wed, 28 Aug 2024 02:26 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 28 Aug 2024 02:26 PM IST
सार
कोलकाता रेप-मर्डर केस मामले में सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि जो हुआ, बहुत गलत हुआ है। आरोपियों के खिलाफ जल्द कड़ी कार्रवाई हो।
विज्ञापन
भाजपा सांसद हेमा मालिनी
- फोटो : ANI
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मथुरा में बुधवार को भाजपा सांसद हेमा मालिनी पहुंची। यहां उन्होंने बंगाल की घटना पर संवेदना जताई। कहा कि जो हुआ है वो बहुत गलत हुआ है। इस पर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने आरोपियों को जल्द सजा देने की मांग की।
विज्ञापन
बताते चलें कि कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर की रेप के बाद हत्या कर दी गई। इससे देशभर में आक्रोश है। देशभर में लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इसी कड़ी में अपने ससंदीय क्षेत्र पहुंची हेमा मालिनी ने भी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
सांसद ने कहा कि बंगाल में जो हुआ है, वह बहुत गलत हुआ है। इस पर तत्काल कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। कहा कि इसके लिए भाजपा कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। महिला पर अत्याचार के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की। कहा कि जिसने भी गलत काम किया है, उसे सजा मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
#WATCH मथुरा, उत्तर प्रदेश: भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने कहा, "बंगाल में जो हुआ है वो बहुत गलत हुआ है...इस पर कार्रवाई होनी चाहिए...भाजपा के कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं...महिला पर अत्याचार के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई होनी चाहिए...जिसने गलत काम किया है उसे सज़ा मिलनी चाहिए..." pic.twitter.com/8em3jarokq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 28, 2024