{"_id":"6660eaa3636e5ba2e4055ad6","slug":"mp-dimple-yadav-visited-radharani-with-her-daughter-mathura-news-c-29-1-mtr1013-245257-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: लोकसभा चुनाव में जीत के बाद मथुरा पहुंची डिंपल यादव, बेटी टीना संग किए राधारानी के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: लोकसभा चुनाव में जीत के बाद मथुरा पहुंची डिंपल यादव, बेटी टीना संग किए राधारानी के दर्शन
Thu, 06 Jun 2024 03:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2024 03:23 PM IST
सार
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी बुधवार की देर शाम अचानक मथुरा पहुंचीं। यहां उन्होंने बरसाना पहुंच कर राधा रानी के दरबार में हाजिरी लगाई। इस दौरान उनको मंदिर के पुजारी मधुमंगल गोस्वामी और राहुल गोस्वामी ने राधा रानी की प्रसादी चुनरी और प्रसाद भेंट किया।
विज्ञापन
सांसद डिंपल यादव व पुत्री टीना यादव को राधारानी की प्रसादी देते सेवायत।
विस्तार
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की धर्मपत्नी और मैनपुरी से नवनिर्वाचित सांसद डिंपल यादव बुधवार को बेटी के साथ राधारानी के धाम बरसाना पहुंचीं। जहां राधारानी की विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। सेवायतों ने उन्हें माला, प्रसादी भेंट की।
18वीं लोकसभा के चुनाव में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी को मिली सफलता से डिम्पल यादव उत्साहित हैं। वे बेटी टीना यादव के साथ बुधवार की शाम बरसाना पहुंचीं। यहां उन्होंने राधारानी के दर्शन किए। विधिवत रूप से लाडलीजी की पूजा-अर्चना की। मंदिर के सेवायत पुजारी ने उन्हें प्रसाद भेंट किया।
राधारानी मंदिर के रिसीवर मधुमंगल गोस्वामी, प्रवीण गोस्वामी, आशीष कृष्ण शर्मा और सुशील गोस्वामी ने सांसद को बरसाना की महिमा से अवगत कराते हुए चुनरी प्रसाद और पटुका भेंट किया। डिंपल यादव की धार्मिक यात्रा में पार्टी के तमाम नेता मौजूद रहे।