{"_id":"6a92480074a17c789b0b2ec8","slug":"moving-swift-car-catches-fire-police-rescue-passengers-in-time-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: दौड़ती कार में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी; पुलिस की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: दौड़ती कार में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी; पुलिस की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
Sat, 29 Aug 2026 08:16 AM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 29 Aug 2026 08:16 AM IST
सार
गोवर्धन के जमुनावता-महमदपुर मार्ग पर बीती रात कार में अचानक आग लग गई, जिससे कार सवारों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी सवारों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
दौड़ती कार में अचानक लगी आग
- फोटो : सीसीटीवी फुटेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के थाना गोवर्धन क्षेत्र के जमुनावता-महमदपुर मार्ग पर बीती रात एक चलती स्विफ्ट कार में अचानक आग लग जाने से हड़कंप मच गया। कार में आग लगते ही उसमें सवार लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही अड़ींग चौकी प्रभारी प्रदीप भदौरिया पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू कराया। कार में आग तेजी से फैल रही थी। चौकी प्रभारी और पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए कार में सवार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। समय रहते किए गए इस बचाव कार्य से बड़ा हादसा होने से टल गया।
सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई, जिसके बाद दमकल कर्मियों ने प्रयास कर कार में लगी आग पर काबू पाया। पुलिस की सक्रियता और चौकी प्रभारी की सूझबूझ की स्थानीय लोगों ने सराहना की। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और कार सवारों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। सीओ गोवर्धन अनिल कुमार ने बताया कि कार में आग लगने की सूचना मिलने पर अड़ींग चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने तत्परता से बचाव कार्य करते हुए कार सवारों को सुरक्षित बाहर निकाला। फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।