फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   mountain like temperature in mathura

पहाड़ों जितनी ठंडी मथुरा की रातें

Wed, 04 Jan 2017 12:32 AM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Wed, 04 Jan 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
mountain like temperature in mathura
दोपहर बारह बजे तक छाया रहा कोहरा - फोटो : अमर उजाला
अब तो मथुरा की रातें भी पहाड़ों जितनी ठंडी हो रही हैं। मथुरा में पिछले चार दिनों से जो रात का तापमान चल रहा है ठीक उतना ही हरिद्वार और देहरादून का है। सोमवार की रात को मथुरा का तापमान 9 डिग्री सेल्सियस था और पहाड़ों के इन शहरों में भी तापमान 9 डिग्री ही रहा।
विज्ञापन


ठंड प्रचंड होती जा रही है। पिछले दो दिनों से सुबह-शाम पड़ने वाले कोहरे ने जनजीवन को बुरी तरह से प्रभावित किया है। मंगलवार को तो साढ़े ग्यारह बजे के बाद तक कोहरे की धुंध शहर पर छाई रही। कोहरा इतना था कि पास से पास का भी नहीं दिख रहा था। चाहे यमुना एक्सप्रेसवे हो या फिर नेशनल हाईवे।
विज्ञापन


दोपहर तक ट्रैफिक की रफ्तार थमी रही। जाम जैसी स्थिति बन गई थी हाईवे पर। दिन में मौसम कुछ देर के लिए खुला तो शाम ढले ही फिर शहर को कोहरे ने घेर लिया। शाम ढलते ही ठंड बढ़ गई। जो हालात इन दिनों देहरादून और हरिद्वार के हैं ठीक उसी तरह मथुरा की स्थिति है। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि अभी ठंड और बढ़ेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
स्कूलों में कम हुई बच्चों की हाजिरी
हालांकि पहली क्लास से आठवीं तक के तो सभी स्कूल ठंड के चलते बंद चले आ रहे हैं लेकिन इससे ऊपर वाली क्लास लग रही हैं। ठंड के कारण इन कक्षाओं में भी बच्चों की संख्या निरंतर घट रही है। अगर किसी क्लास में पचास बच्चे हैं तो केवल बीस से तीस तक ही पहुंच रहे हैं। 


ठंड में कम निकल रहे हैं फरियादी
कलक्ट्रेट में जहां सुबह दस बजे से ही फरियादियों की भीड़ लग जाती थी अब वहां भी ठंड का प्रभाव है। दोपहर को ही लोग पहुंच पा रहे हैं। सुबह के वक्त तो हर आफिस में केवल ठंड ही चर्चा का विषय बन रही है। हाजिरी भी कम ही हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed