{"_id":"6a755f7cc41ada223604a5ad","slug":"mother-daughter-duo-allegedly-kill-husband-with-daughter-s-lover-bury-body-in-mathura-forest-2026-08-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी में एक और पति का कत्ल: बेटी के प्रेमी संग मिलकर खुद उजाड़ा सुहाग, जंगल में दफनाई लाश; पुलिस तलाश में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में एक और पति का कत्ल: बेटी के प्रेमी संग मिलकर खुद उजाड़ा सुहाग, जंगल में दफनाई लाश; पुलिस तलाश में जुटी
Fri, 07 Aug 2026 10:00 AM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 07 Aug 2026 10:00 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में एक महिला ने बेटी के प्रेमी संग मिलकर अपना ही सुहाग उजाड़ दिया। इसके बाद पति की लाश को जंगल में दफना दिया। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस लाश की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
यूपी में एक और पति का कत्ल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मथुरा के गोविंद नगर क्षेत्र से अप्रैल माह से लापता मनोज सोनी की गुमशुदगी के मामले में चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है। पुलिस जांच में बेटी के प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने पति की हत्या कर दी और शव को अक्रूर क्षेत्र के जंगलों में दफना दिया।बृहस्पतिवार को महिला के पिता की सूचना के आधार पर पुलिस ने संभावित स्थान पर करीब पांच घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन शव बरामद नहीं हो सका। अब शुक्रवार को दोबारा तलाशी अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मनोज सोनी 18 और 19 अप्रैल की मध्यरात्रि पत्नी से विवाद के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। शुरुआत में उसकी पत्नी नैना सोनी ने 21 अप्रैल को गोविंद नगर थाने में गुमशुदगी का प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन अगले ही दिन उसे वापस ले लिया। इसके बाद मनोज के भाई ने 9 मई को थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकायत में आरोप लगाया गया था कि नैना सोनी का आचरण संदिग्ध है तथा मनोज ने अपने हिस्से का मकान पत्नी के नाम करा दिया था। 7 जून से नैना बच्चों को लेकर घर में ताला लगाकर कहीं चली गई थी और उसके बाद से मनोज का कोई सुराग नहीं मिला। दो दिन पहले नैना अपने मायके गई। वहां उसके पिता ने पति मनोज के बारे में पूछताछ की तो नैना ने बताया कि उससे गलती हो गई। इसके बाद सारा राज खुल गया। पिता ने मामले की सूचना गोविंदनगर पुलिस को दी।
पुलिस ने मां-बेटी को हिरासत में लेकर पूछताछ की और शव के बारे में तलाश शुरू की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुक्रवार को फिर से सर्च अभियान चलाया जाएगा। शव बरामद होने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।