{"_id":"692e5b6d3d41a2d2760b2c12","slug":"most-wanted-sharp-shooter-bandar-arrested-after-encounter-in-mathura-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: शार्प शूटर गिरफ्तार...मथुरा पुलिस से हुई मुठभेड़, पैर में लगी गोली; 25 हजार का है इनामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: शार्प शूटर गिरफ्तार...मथुरा पुलिस से हुई मुठभेड़, पैर में लगी गोली; 25 हजार का है इनामी
Tue, 02 Dec 2025 08:52 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 02 Dec 2025 08:52 AM IST
सार
मथुरा में शार्प शूटर से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस को गोली लगने से शातिर घायल हो गया। पुलिस ने उसे दबोच लिया।
विज्ञापन
मथुरा पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
एसओजी टीम व बलदेव पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 25000 रुपये का इनामी लुटेरा व भाड़े पर हत्या करने वाला शूटर पवन उर्फ यशवीर उर्फ बंदर (26) पकड़ा गया।
मंगलवार को हाथरस के थाना सहपऊ के गांव बटपुरा निवासी पवन से पुलिस की मुठभेड़ यमुना एक्सप्रेसवे पर अंडरपास के पास हुई। दाईं टांग में गोली लगने से घायल पवन को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। ल़ुटेरे के कब्जे से पुलिस ने एक बिना नंबर की बोलेरो गाड़ी, तमंचा व तीन कारतूस बरामद किए हैं।
बंदर ने 30 जुलाई 2025 को विनोद कुमार के साथ उसके पिता रघुवीर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। रघुवीर अपने दूसरे पुत्र उदयवीर के बीमार होने पर बाइक से दवा लेने जा रहे थे। मामले में पुलिस विनोद कुमार और उसकी बेटी प्रीति को पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी है। पवन पर एसएसपी ने 25000 रुपये का इनाम घोषित किया था ।
आपराधिक इतिहास अभियुक्त पवन उर्फ यशवीर उर्फ बंदर
1. मु0अ0सं0 213/25 धारा 103(1)/61(2) बीएनएस थाना बलदेव जिला मथुरा
2. मु0अ0सं0 59/2024 धारा 307 आईपीसी 3,25,27 आयुध अधिनियम थाना खंदौली जिला आगरा
3. मु0अ0स0 32/2024 धारा 392, 411 भादवि थाना फरह जनपद मथुरा
4. मु0अ0स0 621/2023 धारा 323, 324, 504, 506 भादवि थाना सादाबाद कोतवाली जनपद हाथरस