फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   More than one lakh people faced water shortage due to collapse of 2.5 lakh litre water tank in Mathura

UP: 2.5 लाख लीटर की पानी टंकी गिरी, एक लाख से अधिक लोगों को पानी की किल्लत; इसी से होती थी गंगाजल की आपूर्ति

Mon, 01 Jul 2024 11:03 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 01 Jul 2024 11:03 PM IST
सार

मथुरा में 2.5 लाख लीटर की पानी टंकी गिरने से एक लाख से अधिक लोगों को पानी की किल्लत हो गई। इसी टंकी से गंगाजल की आपूर्ति होती थी। 

विज्ञापन
More than one lakh people faced water shortage due to collapse of 2.5 lakh litre water tank in Mathura
टंकी गिरने के बाद मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में मथुरा के कृष्ण विहार में तीन साल पहले करोड़ों की लागत से बनीं पानी की टंकी के गिरने से कृष्ण विहार कॉलोनी ही नहीं बल्कि पांच वार्डों में पीने के पानी की किल्लत हो गई। इन क्षेत्रों में रह रहे एक लाख से अधिक लोग सोमवार को दिनभर पानी की जुगत में लगे रहे। हालांकि नगर निगम द्वारा इन क्षेत्रों में 22 टेंकरों से मीठा पीने का पानी पहुंचाने का जतन किया जा रहा है।

विज्ञापन


टंकी के गिरने से नगर निगम के वार्ड 44 राधिका विहार का कुछ हिस्सा, वार्ड 47 द्वारिकापुरी, वार्ड 54 प्रताप नगर, वार्ड 68 शांति नगर, वार्ड 37 बलदेवपुरी में लगभग एक लाख लोगों को मीठे पानी की सप्लाई बंद हो गई है। इस टंकी से सुबह साढे छह बजे से साढे आठ बजे तक दो घंटे गंगाजल की पेयजल आपूर्ति की जाती थी। सोमवार को नगर निगम के पांच वार्डों में नलकूप से पानी की आपूर्ति की गई।
विज्ञापन


कृष्ण विहार सहित अन्य लोगों दिनभर पीने का पानी को बाजार और आसपास के क्षेत्रों से लाए। कृष्ण विहार निवासी मान सिंह, सोहन लाल ने बताया कि पीने के लिए मीठे पानी की परेशानी झेल रहे हैं। बाजार से खरीदकर पीने का पानी लाना पड़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


15 लीटर पानी के लिए 15 से 20 रुपए खर्च करने पड़ रहे हैं। शांति नगर निवासी प्रीति सक्सेना, रमेश शर्मा ने बताया कि सुबह के समय मीठे पानी की आपूर्ति न आने से खाने और पीने में प्रयोग के लिए पानी नहीं मिला। पानी स्कूटी से आरओ प्लांट से रकम देकर लाना पड़ा।


नगर निगम जलकल विभाग के एक्सईएन राम कैलाश ने बताया कि कृष्ण विहार की पानी की टंकी से पांच वार्डों में सुबह के समय गंगाजल के मीठे पानी की आपूर्ति की जा रही थी। टंकी के गिर जाने पर लोगों तक मीठे पानी की आपूर्ति के लिए 22 टैंकर लगाए गए हैं। लोगों के फोन कॉल आने पर भी पानी के टैंकर भेजे जा रहे हैं। इन क्षेत्रों में नलकूपों से भी आपूर्ति की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed