फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Janmashtami 2024 Date And Time Krishna Janmashtami Kab Hai

Janmashtami 2024: जन्माष्टमी मथुरा में कब मनाई जाएगी? 50 लाख से अधिक श्रद्धालु बनेंगे अजन्मे के जन्म के गवाह

Mon, 29 Jul 2024 11:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 29 Jul 2024 11:29 AM IST
सार

Shri Krishna Janmashtami 2024 Date:  जन्माष्टमी को भगवान कृष्ण के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। हर साल भाद्रपद माह में कृष्ण पक्ष की अष्टमी के दिन भगवान श्री कृष्ण का जन्म दिवस जन्माष्टमी पर्व मनाया जाता है। हिंदी पंचांग के अनुसार भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि यानी कि जन्माष्टमी तिथि 26 अगस्त 2024 को है। इससे पहले ही मथुरा में भक्तों का आगमन शुरू हो जाएगा। 

 

विज्ञापन
Janmashtami 2024 Date And Time Krishna Janmashtami Kab Hai
श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर पुलिस-प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। यातायात से लेकर भीड़ प्रबंधन के इंतजामों पर मंथन शुरू हो गया है। खुफिया एजेंसियों ने रिपोर्ट दी है कि 26 अगस्त को जन्माष्टमी है। इस बार 45 से 50 लाख के करीब श्रद्धालु 25 से 27 अगस्त के दौरान मथुरा में रहेंगे।
विज्ञापन


एसएसपी की ओर से भीड़ और सुरक्षा प्रबंध के लिहाज से आगरा रेंज से लेकर शासन स्तर तक से फोर्स की मांग करने की तैयारी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि करीब 4500 जवान पुलिस, आरएएफ और पीएसी के मथुरा को रेंज और जोन स्तर से उपलब्ध कराए जाएंगे। शासन स्तर से भी कुछ फोर्स मिलेगा।
विज्ञापन



 

डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह व एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय के अनुसार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सुरक्षा व ट्रैफिक और भीड़ प्रबंधन को लेकर प्लान तैयार किया जा रहा है। ब्रज का यह सबसे बड़ा आयोजन है। पिछली बार 40 से 45 लाख की भीड़ आने का आकलन था। उसी प्रकार इस बार भीड़ आने का अनुमान है। जल्द ही सभी संबंधित विभागों के साथ बैठक होंगी। पूर्व के वर्षों की भांति शासन, रेंज, जोन से फोर्स की मांग होगी। शहर के भीतर श्रीकृष्ण जन्मभूमि और द्वारिकाधीश को आने वाले प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक प्रतिबंधित रहेगा। ड्रोन से सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी होगी। कई स्थानों पर कंट्रोल रूम स्थापित किए जाएंगे।

 

श्रीबांकेबिहारी में भीड़ प्रबंधन पर मंथन जारी
वृंदावन के श्रीबांकेबिहारी मंदिर में भीड़ प्रबंधन के इंतजाम को लेकर बहुत अधिक एहतियात बरता जा रहा है। दरअसल, 2023 में इसी पर्व पर मंगला आरती के दौरान भगदड़ होने से यहां श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। पुलिस-प्रशासन इस बार ऐसी कोई भी चूक नहीं करना चाहता, जिससे उसे फिर फजीहत झेलनी पड़े। मंदिर के सेवायतों से लेकर इलाके के प्रमुख लोगों से प्रशासन जल्द वार्ता करेगा।

 
विज्ञापन

होटल व्यवसाय की हुई राधे-राधे
जन्माष्टमी पर होटल व्यवसाय की जमकर राधे-राधे होने वाली है। देशी-विदेशी पर्यटकों का सैलाब उमड़ने वाला है। होटल के अलावा आश्रम, धर्मशाला, गेस्ट हाउस भी श्रद्धालुओं से भरे रहेंगे। शहर के बड़े होटलों में ऑनलाइन बुकिंग के जरिये 25 से 27 अगस्त के लिए अभी से रूम बुकिंग शुरू हो गई है। मथुरा-वृंदावन होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप ने बताया कि प्रत्येक वर्ष जन्माष्टमी पर उत्साह देखने लायक होता है। जिले में 500 से अधिक होटल और गेस्ट हाउस जबकि 300 से अधिक आश्रम हैं। पर्व पर सब हाउसफुल रहेंगे। लोगों ने अभी से ऑनलाइन बुकिंग भी शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed