फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   More than 50 Gurus' thrones will be decorated on Guru Purnima

Mathura News: गुरु पूर्णिमा पर सजेगी 50 से अधिक गुरुओं की गद्दी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
More than 50 Gurus' thrones will be decorated on Guru Purnima
कोसीकलां। गुरु व शिष्य के जीवन से जुड़े पर्व गुरु पूर्णिमा पर अकेले नंदबाबा की कोष स्थली कोसीकलां में ही 50 से अधिक गुरुओं की गद्दी सजेगी। विभिन्न प्रांतों से आए हजारों भक्त अपने-अपने गुरुओं का पूजन अर्चन करेंगे।
विज्ञापन


नए शिष्य भी इस दिन गुरुओं से दीक्षा लेंगे। गोमती सरोवर के किनारे बालाजी मंदिर, राधा माधव मंदिर, नारायणदास भक्तामाली आश्रम, मोनी बाबा आश्रम, कोकिलावन स्थित बिहारी मंदिर आदि क्षेत्र में करीब छोटे-बड़े 50 से अधिक आश्रम, मंदिर हैं। 10 जुलाई को मनाए जाने वाले गुरु पूर्णिमा पर्व की तैयारियां इन आश्रमों के साथ-साथ मंदिरों में भी शुरू हो चुकी हैं। महंत कृष्ण मुरारी महाराज ने बताया कि मनुष्य के जीवन में गुरु का होना जरुरी है, गुरु मनुष्य को संस्कारी बनाता है। पूर्णिमा पर गुरु पूजन को आने वाले भक्त फल, मिठाई, वस्त्र इत्यादि भेंट करेंगे। वहीं पूजन के उपरांत नगर के आश्रमों मे भक्तों के लिए भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


कई प्रांतों से आएंगे भक्त
गुरु पूर्णिमा पर दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, महाराष्ट्र, बिहार, पंजाब, मध्य प्रदेश आदि राज्यों से भारी तादाद में शिष्य अपने-अपने गुरुओं के पूजन को यहां आएंगे। इसके लिए आश्रम आदि में रुकने के लिए व्यवस्थाएं होने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed