फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   More than 200 orthopedic patients were examined at KD Hospital.

Mathura News: केडी हॉस्पिटल में 200 से अधिक हड्डी रोगियों की हुई जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
More than 200 orthopedic patients were examined at KD Hospital.
शिविर में मरीजों की जांच करते हुए हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. विवेक चांडक।
मथुरा। केडी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के ऑर्थोपेडिक्स विभाग द्वारा शुक्रवार को निशुल्क हड्डी जांच और उपचार शिविर में 200 से अधिक मरीजों की जांच हुई। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अत्याधुनिक उपकरणों की मदद से मरीजों की हड्डियों, जोड़ों और मांसपेशियों से संबंधित समस्याओं की जांच की और निशुल्क परामर्श एवं उपचार प्रदान किया।
विज्ञापन

हड्डी रोग विभागाध्यक्ष डॉ. विक्रम शर्मा ने बताया कि ऑर्थोपेडिक्स विभाग हर माह के तीसरे शुक्रवार को निशुल्क हड्डी रोग शिविर लगाता है। शिविर का संचालन हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. विवेक चांडक के मार्गदर्शन में हुआ। शिविर में मरीजों की बीएमडी जांच कर हड्डियों की मजबूती का आकलन किया गया। इसके साथ ही एक्स-रे, सीबीसी, आरए फैक्टर, यूरिक एसिड एवं ब्लड शुगर की जांचें भी की गईं।
विज्ञापन

डॉ. चांडक ने मरीजों को घुटने और कमर दर्द से राहत के लिए उचित पोषण, व्यायाम व जीवनशैली में सुधार जैसे उपाय बताए। उन्होंने गंभीर गठिया वाले मरीजों को घुटना प्रत्यारोपण की सलाह देने के साथ यह जानकारी भी दी कि अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत घुटना प्रत्यारोपण सहित अन्य सर्जरी निशुल्क की जाती हैं। संस्थान के चेयरमैन मनोज अग्रवाल ने कहा कि केडी हॉस्पिटल का लक्ष्य ब्रजवासियों को किफायती, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। अंत में डॉ. विक्रम शर्मा ने बताया कि आगामी 20 फरवरी (शुक्रवार) को बीएमडी जांच शिविर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed