{"_id":"5e68fc458ebc3ec4a70a38a3","slug":"monu-panda-mathura-news-agr4332965105","type":"story","status":"publish","title_hn":"फालैन : होलिका के दहकते अंगारों से गुजरे मोनू पंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फालैन : होलिका के दहकते अंगारों से गुजरे मोनू पंडा
विज्ञापन
गांव फालैन में होली के धधकते अंगारों से गुजरते मोनू पंडा। संवाद
- फोटो : KOSI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोसीकलां (मथुरा)। फालैन में होली पर एक बार फिर भक्त प्रह्लाद की लीला जीवंत हो उठी। यहां मोनू पंडा जब धधकती होली के अंगारों से गुजरे तो वहां मौजूद लोग यह दृश्य देखकर दंग रह गए। इसे देखने के लिए देश-विदेश से आए हजारों लोग साक्षी बने। इस दौरान होलिका माता और भक्त प्रह्लाद के जयकारे से वातावरण धर्ममय रहा।
फालैन में मंगलवार तड़के साढ़े चार बजे लग्नानुसार तप में तल्लीन मोनू पंडा ने अखंड दीपक की लौ पर होलिका से गुजरने की इजाजत मांगी। होलिका में प्रवेश की लग्न प्रारंभ होते ही श्रद्धालुओं का सैलाब होलिका के आसपास उमड़ पड़ा।
मंत्रोच्चार के बीच मोनू पंडा बार-बार दीपक पर हाथ रख होलिका में प्रवेश की इजाजत मांगी। करीब सवा घंटे बाद दीपक की लौ से मोनू पंडा को शीतलता का आभास हुआ तो उन्होंने प्रह्लादजी महाराज की जयघोष की।
विज्ञापन
मोनू पंडा का इशारा मिलते ही होलिका में अग्नि प्रवेश कराई गई। कुछ ही देर में धधक उठी होलिका के ताप से हर कोई छिपने को मजबूर हो गया। प्रह्लादजी की माला गले में धारण कर मोनू पंडा ने प्रह्लाद कुंड में स्नान कर होलिका की ओर दौड़ लगा दी।
वे 15 फुट ऊंची होलिका पर कुल 19 कदम रखकर सकुशल प्रह्लादजी के मंदिर में जा पहुंचे। पंडा के सकुशल मंदिर में पहुंचते ही सैलाब ने भक्त वत्सल भगवान के जयघोष से पूरा वातावरण गूंज उठा।