{"_id":"58de69e14f1c1be80463edf4","slug":"money-rain-at-vehical-showrooms-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन शोरूमों पर धनवर्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन शोरूमों पर धनवर्षा
अमर उजाला मथुरा
Updated Fri, 31 Mar 2017 08:08 PM IST
विज्ञापन
वाहनों की कीमतों में भारी छूट की सूचना पर शोरूमों पर सुबह से ही खरीदारों की लंबी कतारें लग गईं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाहनों की कीमतों में भारी छूट की सूचना पर शोरूमों पर सुबह से ही खरीदारों की लंबी कतारें लग गईं। दोपहर तक आते-आते कई शोरूम पर नो-स्टॉक के बोर्ड लग गए। फिर क्या था जिसकी जैसी पहुंच थी उसके हिसाब से सिफारिशें शुरू हो गई। देर शाम तक वाहनों की डिलीवरी का सिलसिला चलता रहा।
न्यायालय ने बीएस-थ्री वाहनों के रजिस्ट्रेशन के लिए 31 मार्च को अंतिम तिथि घोषित की थी। इस पर वाहनों के स्टॉक को बेचने के लिए कीमतों में भारी छूट का एलान कर दिया गया। अखबारों और टीवी चैनलों पर इन समाचारों को पढ़ने के बाद लोग वाहन शोरूमों की ओर दौड़ लिए।
मोटर साइकिल खरीदने आए राजेश कुमार ने बताया कि तीन माह बाद बहन की शादी है। शादी में देने के लिए मोटर साइकिल खरीदनी थी। कीमतों में छूट की खबर पर वो सुबह ही खरीददारी के लिए आ गए। ऐसे एक नहीं कई लोग वाहनों की खरीद के लिए खड़े थे।
विज्ञापन
ब्रजवाई व्हीलर्स के प्रबंध निदेशक विजय चतुर्वेदी ने बताया कि दो दिनों में उनके यहां सौ से अधिक बाइक और 75 से अधिक स्कूटर बिक गए। वहीं उमा मोटर्स के एसोसिएट डायरेक्टर पीयूष चतुर्वेदी ने बताया कि दो दिनों में 60 गाड़ियां बिक गईं। जो औसत बिक्री से छह गुना अधिक हैं। जिले में बाइक की बिक्री का आंकड़ा 400 और स्कूटरों का 200 के करीब है।
जिले में करीब 400 बाइक, 200 स्कूटर और 100 चौपहिया वाहनों की बिक्री