{"_id":"6573f092f12b0f2dda24c60a65af9e79","slug":"mohan-bhagwat-will-be-in-mathura-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज मथुरा आएंगे मोहन भागवत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज मथुरा आएंगे मोहन भागवत
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Mon, 08 Jun 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पश्चिमी क्षेत्र के प्रशिक्षण शिविर के दौरान सोमवार को गोविंद नगर क्षेत्र में पथ संचलन किया गया। इस दौरान सैकड़ों स्वयंसेवकों ने कदम ताल कर अनुशासन का परिचय दिया। पथ संचलन में अनुशासन का रूप देखकर कुछ देर के लिए स्थानीय लोग भी ठहर गए।
श्रीजी बाबा सरस्वती विद्या मंदिर में आरएसएस का प्रशिक्षण शिविर आयोजित हो रहा है। इसमें उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों से आए 340 स्वयंसेवक प्रशिक्षण पा रहे हैं। इसके अंतर्गत आपाद स्थितियों में मदद के लिए इन स्वयंसेवकों को प्रत्येक परिस्थिति से लड़ने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें शारीरिक, बौद्धिक, संगीत, प्रार्थना, गीत, अनुशासन आदि शामिल है। इसी प्रक्रिया के तहत सोमवार को गोविंद नगर में पथ संचलन किया। इसका शुभारंभ रामलीला मैदान से हुआ। इसमें घोष की लय पर स्वयंसेवक कदम ताल करते हुए निकले। स्वयं सेवकों में अनुशासन का यह रूप देख राह चल रहे लोग भी रुक गए। कई स्थानों पर लोगों ने इन स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा की। इस मौके पर शारीरिक प्रशिक्षण संघ के मुख्य शिक्षक शिवकुमार ने नेतृत्व किया।
आज आएंगे मोहन भागवत
श्रीजी बाबा सरस्वती विद्या मंदिर में संचालित आरएसएस के प्रशिक्षण शिविर में सरसंघचालक मोहन भागवत 9 जून को मथुरा आ रहे हैं। वह पांच दिन यहां शिविर में रहेंगे। उनके साथ यहां सरकार्यवाह दत्तात्रिय, डा. दिनेश भी मौजूद रहेंगे।