फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   mohan bhagwat in vrindavan

पहले दिन सांसद और नेताओं से मिले संघ प्रमुख

Fri, 15 Apr 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 15 Apr 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
mohan bhagwat in vrindavan
मोहन भागवत
आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत अपने दो दिन के वृंदावन प्रवास पर शुक्रवार को सुबह चैतन्य विहार स्थित केशवधाम पहुंच गए। यहां संघ प्रमुख स्थानीय सांसद, संतों, उद्योगपतियों, संघ के प्रचारक और भाजपा के नेताओं से मिले।
विज्ञापन


दोपहर बाद तय कार्यक्रम के अनुसार गोवर्धन और बरसाना संतों से मिलने के लिए निकल गए। संघ प्रमुख के वृंदावन प्रवास को देखते हुए खुफिया विभाग भी सक्रिय रहा। सुरक्षा की दृष्टि से केशवधाम परिसर में पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह 10:30 बजे आरएसएस के कार्यालय केशवधाम पहुंचे सरसंघचालाक मोहन भागवत से सबसे पहले दोपहर 12 बजे स्थानीय सांसद हेमामालिनी मिलने पहुंची। लगभग 30 मिनट तक हुई बैठक में सरसंघचालक ने सांसद के दो वर्ष के कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक के बाद सांसद ने पत्रकारों को बताया कि उन्होंने गांव रावल, मथुरा, वृंदावन में चल रहे विकास कार्यों के साथ ही थीम पार्क सहित कई योजनाओं से संघ प्रमुख को अवगत कराया। विकास कार्य में प्रदेश सरकार की ओर से आ रहीं दिक्कतों से भी उन्हें अवगत कराया।

इसके बाद जीएलए के कुलाधिपति नारायणदास अग्रवाल, मुंबई के उद्योगपति कमल मुकुट, वृंदावन के लकड़ी व्यापारी गिरधारी अग्रवाल, बड़ा खटला के महंत स्वामी रामानुजाचार्य संत जयकृष्णाचार्य, आरएसएस के प्रांत प्रचाकर हरीशजी, पूर्वोत्तर छात्र शिविर के शिविराधिकारी सतीशचंद्र अग्रवाल, विहिप नगर अध्यक्ष सौरभ गौड़, केशवधाम के निदेशक ललितजी, नगर पालिका के सभासद वैभव अग्रवाल, कोसी के भाजपा नेता तरुणसेठ, नगर संघचालक दास बिहारी अग्रवाल, मदन मिश्र, पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष छैल बिहारी शर्मा, जनार्दन शर्मा, पप्पू वैद्य से मुलाकात की।

संतों और धर्माचार्यों से मिलेंगे संघ प्रमुख
वृंदावन। वृंदावन प्रवास के दौरान संघ प्रमुख मोहन भागवत शनिवार को नगर के मंदिराें के दर्शन करेंगे और संतों से उनके आश्रम पर जाकर मुलाकात करेंगे। बताया गया है कि सुबह प्रार्थना सभा और शाखा में शामिल हाेंगे। इस कार्यक्रम को गुप्त रखा गया है।


इसके बाद संत विजय कौशल, सुदामाकुटी के महंत सुतीक्ष्णदास, स्वामी ज्ञानानंद महाराज से मिलने उनके आश्रम जाएंगे। इसके बाद रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम में संत सम्मेलन को भी संघ प्रमुख संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed