{"_id":"8c176a20178276c00334a3b323ce0852","slug":"mohan-bhagwat-has-reached-mathura-yesterday-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहन की नगरी पहुंचे भागवत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहन की नगरी पहुंचे भागवत
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Thu, 11 Jun 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत बुधवार को मथुरा पहुंच गए। वे यहां श्रीजी बाबा सरस्वती विद्या मंदिर में पश्चिमी क्षेत्र के प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने आए हैं। शिविर के दौरान संघ प्रमुख 12 जून को खुले सत्र को संबोधित करेंगे।
बक्सर से आरएसएस प्रमुख बुधवार सुबह 11.30 बजे पूर्वा एक्सप्रेस से टूंडला पहुंचे थे। यहां से कार से वह मथुरा आए। संघ ब्रज प्रदेश के प्रांतीय प्रचारक दिनेशजी व प्रांत कार्यालय प्रमुख कीर्तिजी ने उनकी अगवानी की। इस शिविर में उत्तराखंड, ब्रज क्षेत्र और मेरठ प्रांत के लगभग 350 स्वयंसेवक प्रशिक्षण ले रहे हैं।
आरएसएस प्रमुख ने बुधवार को शिविर कार्यक्रम में भी भाग लिया। इस दौरान सरसंघचालक प्रणाम, ध्वजारोहण के साथ प्रदक्षिणा कार्यक्रम का आयोजन हुआ। गुरुवार को आरएसएस प्रमुख ब्रज के संतों से मुलाकात कर सकते हैं। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत शिविर में कुछ दिन रुकेंगे। इस दौरान शिविर में 12 जून को खुले सत्र का आयोजन किया जाएगा, जिसे संघ प्रमुख संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
सादगी के हुए सभी कायल
संघ प्रमुख ने टूंडला जंक्शन स्टेशन पर पूर्वा एक्सप्रेस से अपने सामान को खुद उतारा। इसके बाद मुस्कुराते हुए संघ के पदाधिकारियों का अभिवादन स्वीकार किया। संघ प्रमुख का यह व्यक्तित्व देख वहां मौजूद सभी लोगों को भाया। हालांकि स्टेशन पर उन्होंने मीडिया कर्मियों से वार्ता नहीं की। माना जा रहा था कि बुधवार को संघ प्रमुख जेड प्लस सुरक्षा के साथ यहां पहुंचेंगे लेकिन वे सादगी के साथ आए। इस दौरान सीओ टूंडला और जीआरपी के जवान ही साथ थे।