फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mobile phone of a devotee who came to celebrate his wedding anniversary was stolen

Mathura News: शादी की वर्षगांठ मनाने आए श्रद्धालु का मोबाइल चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Mobile phone of a devotee who came to celebrate his wedding anniversary was stolen
मथुरा। वृंदावन में शादी की वर्षगांठ मनाने आए श्रद्धालु मोबाइल चोरी की जानकारी देते हुए। - फोटो : mathura
वृंदावन। पंजाब से अपनी शादी की वर्षगांठ मनाने आए श्रद्धालु से दर्शन कराने के नाम पर पहले तो अवैध वसूली की। इसके बाद उन्हें भीड़ में धकेल दिया। भीड़ में उनका मोबाइल फोन चोरी हो गया। पीड़ित ने मंदिर प्रबंधक पर आरोप लगाते हुए मोबाइल चोरी की तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन

रविवार को पंजाब के फिरोजपुर निवासी महेंद्र कुमार शादी की 36वीं वर्षगांठ मनाने के लिए बांकेबिहारी मंदिर पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि मंदिर के बाहर खड़े कुछ लोगों ने 100 रुपये लेकर उन्हें दर्शन कराने की बात कही। दर्शन जल्दी हो जाए यह सोचकर उन्होंने रुपये दे दिए, लेकिन अंदर जाते ही प्रति सदस्य 100 रुपये की मांग की गई। जब उन्होंने बताया कि उनके भाई सीएम की सुरक्षा में तैनात हैं। तब जाकर मुश्किल से उन्हें दर्शन कराए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मंदिर के सिक्योरिटी गार्ड के इशारे में उनकी जेब में रखा मोबाइल फोन चोरी कर लिया। इसकी शिकायत मंदिर के कंट्रोल रूम में दी तो उन्होंने पुलिस चौकी भेज दिया। उन्होंने मंदिर प्रबंधन पर भीड़ एकत्रित करने और दर्शन के नाम पर अवैध वसूली का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed