फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   MLAs win silver in MVDA's lucky draw

Mathura News: एमवीडीए के लकी ड्रॉ में विधायकों की चांदी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 03:27 AM IST
विज्ञापन
MLAs win silver in MVDA's lucky draw
मथुरा। मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण द्वारा विकसित की गई हनुमत विहार आवासीय योजना के प्लाॅटों का सोमवार को पांचजन्य प्रेक्षागृह में लकी ड्रॉ के माध्यम से आवंटन किया गया। एमवीडीए के इस लकी ड्रॉ में पहले दिन विधायकों की चांदी रही। इस दौरान आवेदकों की मौजूदगी में किसी का चेहरा खिल उठा तो कोई मायूस होकर घर लौट आया।
विज्ञापन


7502 आवेदनों का लकी ड्राॅ निकाल कर 230 प्लाॅट के आवंटन की दो दिवसीय प्रक्रिया शुरू की गई। पहले दिन लॉटरी ड्राॅ की शुरुआत मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एसबी सिंह ने की। पहले चरण में आर-1 और आर-2 के प्लाॅट आवंटन की प्रक्रिया हुुई। आर-1 में पहली लाटरी बुलंदशहर के विधायक संजय कुमार शर्मा की निकली। सामान्य में पहला प्लाॅट जुगल किशोर को मिला। आर-2 श्रेणी में पहला प्लाॅट पूर्व सर्विस मैन करतार सिंह को मिला। मथुरा के विधान परिषद सदस्य ओम प्रकाश और रायबरेली के विधायक अशोक कुमार को की लॉटरी निकली। कार्यक्रम का संचालन एमवीडीए के सचिव अरविंद कुमार द्विवेदी ने किया।
विज्ञापन


मथुरा-वृंदावन विकास प्रधिकरण ने दो जुलाई 2024 को हनुमत विहार आवासीय योजना लॉन्च की थी। इस योजना में 230 प्लाॅट के लिए आवेदन मांगे गए थे, जिसमें 170 से 225 वर्ग मीटर के 26 प्लाॅट, 120 से 150 वर्ग मीटर के 77 प्लाॅट और 70 से 119 वर्ग मीटर के 127 प्लाॅट शामिल थे। निर्धारित समय में उपरोक्त प्लाॅट के लिए 7530 आवेदन आए, जिसकी जांच दौरान 28 अपात्र पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




आज होगा 127 प्लाॅट का आवंटन

हनुमत विहार आवासीय योजना में 127 प्लाॅट का आवंटन मंगलवार को होगा। पहले दिन 102 प्लॉटों का आवंटन किया गया। दूसरे दिन 70 से 119 वर्ग मीटर के 127 प्लाॅट का आवंटित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed