{"_id":"629781c4d66a891d354e3091","slug":"mla-raised-issue-in-assembly-for-trauma-center-on-yamuna-expressway-mathura-news-mtr518571311","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना एक्सप्रेस वे पर ट्रॉमा सेंटर के लिए विधायक ने विधानसभा में उठाया मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना एक्सप्रेस वे पर ट्रॉमा सेंटर के लिए विधायक ने विधानसभा में उठाया मुद्दा
विज्ञापन
मांट। यमुना एक्सप्रेसवे पर आए दिन हादसे हो रहे हैं। हादसों में घायल लोग तत्काल इलाज न मिलने के कारण दम तोड़ देते हैं। इसे लेकर विधायक राजेश चौधरी ने विधानसभा में सत्र के दौरान मांट क्षेत्र में ट्रॉमा सेंटर बनवाने की मांग उठाई है। इसको लेकर प्रदेश सरकार ने आगामी बजट में प्रस्ताव होने की संभावना जताई जा रही है।
2012 में यमुना एक्सप्रेसवे का शुभारंभ हुआ था, इसके बाद आज तक यमुना एक्सप्रेसवे पर कोई अस्पताल या ट्रॉमा सेंटर नहीं बन सका है। इसके चलते यमुना एक्सप्रेसवे पर हो रहे हादसों की वजह से घायल इलाज के अभाव में रास्ते में दम तोड़ देते हैं।
इसको लेकर मांट के विधायक राजेश चौधरी ने विधानसभा में चल रहे सत्र के दौरान अपने संबोधन में मांट क्षेत्र में एक ट्रॉमा सेंटर बनवाने की मांग को उठाया है। विधायक ने बताया कि वह खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मिले हैं। शीघ्र ही आगामी बजट में इसकी घोषणा की जाएगी और हादसों के बाद घायलों को तुरंत इलाज मिलेगा।
विज्ञापन
पीएम और सीएम ने जताया था दुख
बीती सात मई को जनपद मथुरा में मांट क्षेत्र के अंतर्गत थाना नौहझील क्षेत्र में एक कार में हादसा हुआ था। इसमें एक परिवार के सात लोगों की मौत हो गई थी। यदि पास में ही ट्रॉमा सेंटर होता और समय से इलाज मिलता तो घायलों में से किसी की जान बच सकती थी। इसको लेकर पीएम और सीएम ने दु:ख जताया था।