{"_id":"616aee9214fb07067c66c637","slug":"mla-expressed-displeasure-over-not-getting-dap-mathura-news-mtr507043153","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएपी न मिलने पर विधायक ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएपी न मिलने पर विधायक ने जताई नाराजगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र के विधायक कारिंदा सिंह ने शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में विधानसभा विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान डीएपी की समस्या को लेकर अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने डीएम को डीएपी की किल्लत का समाधान करने को कहा। साथ ही कहा कि पीडब्यूडी की ओर से कई सड़कों का निर्माण कार्य चल रहा है। शिकायतें मिल रही हैं कि गुणवत्ता अच्छी नहीं है।
इसे तुरंत ठीक कराने को कहा। उन्होंने डीएम से कहा है कि पिछले करीब एक सप्ताह से किसान खाद के लिए परेशान हैं। कई जगह पर खाद की कालाबाजारी हो रही है, इसे तुरंत रोकने के निर्देश दिए। बताया कि विधान सभा क्षेत्र में करीब ११०० करोड़ रुपये के विकास कार्य कराए जा चुके हैं और कुछ नए कार्य शीघ्र ही शुरू किए जाएंगे।
विधायक ने कहा कि डीएपी को लेकर निरंतर समस्या बढ़ती जा रही है। किसान परेशान हैं, जिला प्रशासन को इस समस्या पर तत्काल नियंत्रण करना चाहिए। इस दौरान उन्होंने विकास कार्यों में हो रही देरी पर अधिकारियों से नाराजगी जताई। विभिन्न विकास कार्यों का हवाला देते हुए निरीक्षण के दौरान पाई गई खामियों पर जांच कराने की सिफारिश की।
विज्ञापन
बारिश से कई गांवों में हुए जलभराव के कारण फसल नष्ट पर सर्वे कराने को कहा, कहा कि किसानों को हुई क्षति का भरपाई की जाए। उन्होंने बताया कि छटीकरा से राधाकुंड मार्ग, जाजम पट्टी सौंख गोवर्धन मार्ग, बछगांव कोठरा मार्ग आदि मार्गों पर काम चल रहा है। इस मौके पर सत्येंद्र चौधरी, यशपाल सिंह, खजान सिंह, परशुराम सिंह आदि मौजूद रहे।