फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   mistake in first information report

ढूंढे नहीं मिलेंगे सीवर टैंक हादसे में नामजद जेई, ठेकेदार

Mon, 24 Oct 2016 10:55 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 24 Oct 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
mistake in first information report
कामकाज ठप कर पालिकाकर्मियों ने दी चेतावनी - फोटो : अमर उजाला
महाविद्या कालोनी फेज-2 सीवर टैंक हादसे की रिपोर्ट में घपला हो गया है। इसमें चेयरमैन और ईओ के साथ नामजद किए अवर अभियंता पालिका में तैनात ही नहीं है। इतना ही नहीं, पार्क के सुंदरीकरण का जिस ठेकेदार को टेंडर मिला था उसका नाम भी बदल दिया गया है।
विज्ञापन


पिछले सप्ताह महाविद्या कालोनी फेज-2 में हुए हादसे ने सभी को हिलाकर रख दिया। यहां पार्क में बना सीवर टैंक एकाएक धंस गया। वहां खेल रहे छह बच्चे उसमें गिर गए। इनमें से एक की मौत हो गई। मामले में चेयरमैन मनीषा गुप्ता और ईओ ब्रजेश कुमार सहित 12 के खिलाफ थाना गोविंद नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इसमें नगर पालिका के अवर अभियंता श्रीमोहन निगम और ठेकेदार संजीव अग्रवाल को भी नामजद किया गया है।
विज्ञापन


चौंकाने वाला तथ्य ये है कि नगर पालिका में इस नाम का कोई अवर अभियंता मौजूद ही नहीं है। इस काम का टेंडर नगर पालिका ने मैसर्स सुभाषचंद्र अग्रवाल प्रो. संदीप अग्रवाल के नाम किया है जबकि रिपोर्ट में ठेकेदार के रूप में नामजद संजीव अग्रवाल को कर दिया गया है। इस पार्क का एस्टीमेट और सर्वे रिपोर्ट अवर अभियंता राजपाल यादव ने तैयार की और उसका अनुमोदन सहायक अभियंता सिविल उदयराज सिंह यादव ने किया था। बताया गया कि इसीलिए जांच कमेटी से चेयरमैन मनीषा गुप्ता ने एई उदयराज सिंह यादव को शामिल नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कामकाज ठप कर पालिकाकर्मियों ने दी चेतावनी
सीवर टैंक हादसे में चेयरमैन और ईओ को नामजद किए जाने के विरोध में पालिका कर्मचारियों ने एक दिवसीय काम बंद हड़ताल की। इस दौरान पालिका प्रांगण में धरना भी दिया गया।
स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ के बैनर तले सोमवार को कर्मचारियाें ने पालिका प्रांगण में धरना दिया। वक्ताओं ने कहा कि महाविद्या कालोनी फेज-2 में उपरोक्त सीवर टैंक 30 साल पहले विकास प्राधिकरण की ओर से बनाया गया था, जो वर्तमान में किसी प्रकार का चिह्न मौजूद न होने के कारण नजर नहीं आता है।


पालिका की ओर से कराए गए निर्माण में ऐसा ही हुआ। इससे यह टाइल्स से ढंक गया। इस कालोनी को विधिवत अब तक पालिका को विकास प्राधिकरण ने हस्तांतरित नहीं किया है। धरने के दौरान हादसे को दुखद बताते हुए इसके लिए जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। साथ ही 72 घंटे में चेयरमैन और ईओ का नाम रिपोर्ट से न हटाए जाने पर हड़ताल की फिर चेतावनी दी। उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ के प्रांतीय महामंत्री महेश काजू ने भी 72 घंटे बाद हड़ताल में शामिल होने का एलान किया है। धरना की अध्यक्षता हरीकृष्ण शर्मा ने की। संचालन प्रेमपाल सैंगर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed