{"_id":"29fa004b4d01e706b51d3c4a8c59101d","slug":"missunderstanding-between-swat-team-and-checking-team-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वाट टीम को बदमाश समझ बुला लिया फोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वाट टीम को बदमाश समझ बुला लिया फोर्स
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Sat, 16 Jan 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंकी गतिविधियों के मद्देनजर जन्मस्थान और आसपास के इलाके में होटल-धर्मशालाओं में की जा रही चेकिंग के दौरान एक होटल में कुछ हथियारबंद लोगों को देख चेकिंग दस्ते में हड़कंप मच गया।
हथियारबंद लोग खुद को स्वाट टीम का सदस्य बताते रहे, लेकिन पुलिस दस्ते के लोग उन्हें पहचानते नहीं थे, इसलिए उन्होंने उनकी बात नहीं मानी। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंच गए।
गोविंद नगर थानाध्यक्ष और अन्य अधिकारियों ने स्वाट टीम की चेकिंग टीम के लोगों से पहचान कराई और मामला रफादफा किया।
26 जनवरी नजदीक देख पुलिस अधिकारियों ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर तैनात फोर्स को रेड जोन और यलो जोन इलाके में सभी होटल, धर्मशाला और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की चेकिंग के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
इस पर केजेएस पर तैनात एसआई जाविंदर सिंह टीम के साथ एक होटल में पहुंचे और वहां कमरों में ठहरे लोगों की चेकिंग करने लगे। तभी वहां कमरे में कुछ हथियार सहित ठहरे लोग मिले।
ये लोग स्वाट टीम के थे। अपरिचित एसआई और उनकी टीम ने हथियार बंद लोगों को देख सूचना एसपी सुरक्षा, सीओ केजेएस और स्थानीय पुलिस को दी।
टीम के लोगों ने खुद को स्टाफ का बताया, लेकिन चेकिंग दल के लोग नहीं माने। सूचना पर गोविंद नगर पुलिस, सीओ केजेएस और जन्मस्थान की एलाआईयू के लोग पहुंच गए। बाद में स्वाट टीम और चेकिंग टीम के लोगों की जानपहचान कराई गई।