{"_id":"6820fc820895de3afd04c320","slug":"missing-pune-teenager-not-found-in-vrindavan-mathura-news-c-29-1-mtr1002-395246-2025-05-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mathura: छात्र की तलाश में पुणे से वृंदावन पहुंची पुलिस, मोबाइल की अंतिम लोकेशन मिली...सुराग नहीं लग सका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: छात्र की तलाश में पुणे से वृंदावन पहुंची पुलिस, मोबाइल की अंतिम लोकेशन मिली...सुराग नहीं लग सका
Mon, 12 May 2025 12:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 12:26 PM IST
सार
पुणे से लापता छात्र को तलाशते हुए महाराष्ट्र पुलिस वृंदावन पहुंची। उसके मोबाइल की अंतिम लोकेशन वृंदावन मिली थी। अब उसका मोबाइल फोन भी अब स्विच ऑफ आ रहा है।
विज्ञापन
police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पुणे से लापता एक 17 वर्षीय किशोर की तलाश में वृंदावन पहुंची पुलिस को उसके मोबाइल की अंतिम लोकेशन तो मिली लेकिन किशोर का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
लापता किशोर का नाम संस्कार माणे है, जो संजय माणे का बेटा है। वह 9 मई को अपने घर से लापता हो गया था। अगले दिन 10 मई को परिजनों ने स्थानीय पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने किशोर के मोबाइल को सर्विलांस पर लिया, जिसकी लोकेशन वृंदावन के चैतन्य विहार क्षेत्र में मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके बाद पुणे पुलिस की एक टीम रविवार को वृंदावन पहुंची और स्थानीय पुलिस की मदद से इलाके में सघन पूछताछ और तलाशी अभियान चलाया गया। हालांकि, मोबाइल की लोकेशन मिलने के बावजूद संस्कार का कोई पता नहीं चल सका और उसका मोबाइल फोन भी अब स्विच ऑफ आ रहा है।