फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   missing child

रेलवे चाइल्ड लाइन ने सात से गायब बच्चे को परिजनों से मिलवाया

Tue, 28 Jan 2020 12:03 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
missing child
मथुरा। रेलवे की चाइल्ड लाइन की टीम ने सात माह से लापता बालक को परिजनों से मिलवाया। बाद में बाल कल्याण समिति ने उसे परिवारीजनों के सुुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

सात माह पूर्व ईद पर जिद करने पर मंडी चौराहा निवासी नूर हसन ने 10 वर्षीय बेटे सलमान को डांट दिया था। इससे नाराज हो सलमान ट्रेन में बैठकर बंगलूरू पहुंच गया। वहां रेलवे स्टेशन पर रेलवे पुलिस को मिला और वहां से बाल संरक्षण गृह भेज दिया। बंगलूरू में सलमान ने बताया कि वह मथुरा का रहने वाला है, तो वहां से सलमान को मथुरा बाल शिशु गृह भेज दिया गया।

बाल शिशु गृह से रेलवे चाइल्ड लाइन को इसकी सूचना दी गई और बच्चे के फोटो उपलब्ध कराए। अमर उजाला में रेलवे चाइल्ड लाइन की छपी खबर के बाद रेलवे चाइल्ड लाइन से सलमान के पिता ने संपर्क किया तो सलमान के फोटो से पहचान हो गई। 26 जनवरी को रेलवे चाइल्ड लाइन व बाल कल्याण समिति के लोगों ने सलमान को पिता के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed