फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   mismanagement in district hospital

36 मरीजों काो परोसी गई 750 ग्राम दाल

Fri, 23 Sep 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Fri, 23 Sep 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
mismanagement in district hospital
एडीएम
जिला अस्पताल में मरीजों का बुरा हाल है। उन्हें जो खुराक दी जा रही है उसमें भी गोलमाल हो रहा है। गुरुवार को जिला अस्पताल में 36 मरीज भर्ती थे। इनके लिए 750 ग्राम दाल बनाई गई। यानी एक मरीज के हिस्से में मात्र 21 ग्राम दाल आई। एडीएम के छापे में इसका खुलासा हुआ है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल प्रशासन की शिकायतें शासन से लेकर प्रशासन तक गूंज रही हैं। कभी डाक्टर नहीं बैठते तो कभी मरीजों को बाहरी दवा लिख दी जाती है। लगातार मचने वाले हल्ले को देखकर नियमित रूप से चेकिंग कराई जा रही है। गुरुवार को एडीएम वित्त रवींद्र कुमार हकीकत जानने पहुंचे। भारी गोलमाल मिला। बिस्तर की चादरें तो बदली ही नहीं गई थीं। टायलेट की तो अरसे से सफाई ही नहीं हुई। तेज बदबू आ रही थी। एक टायलेट का तो दरवाजा भी नहीं था। 
विज्ञापन


जब मरीजों को दिए जाने वाले भोजन की स्थिति देखी तो पता चला कि 36 मरीजों के लिए सिर्फ 750 ग्राम दाल ही तैयार की जा रही थी। आलू और बैंगन की सब्जी देखने में भी ठीक नहीं लग रही थी। चार चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित मिले। इस पर अनुपस्थित का वेतन रोकने और अव्यवस्थाओं पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए सुधार के निर्देश सीएमएस को दिए गए हैं। साथ ही इसकी रिपोर्ट एडीएम वित्त ने डीएम को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खाद्य टीम ने लिए पतंजलि उत्पाद के नमूने 
खाद्य एवं रसद विभाग की टीम ने गुरुवार को पंतजलि ब्रांड के घी और बेसन के नमूने लिए। इसके अलावा यमुनापार क्षेत्र में दूध के नमूने लिए गए। गुरुवार को खाद्य एवं रसद विभाग की दो टीमों ने अलग-अलग क्षेत्रों में कार्रवाई को अंजाम दिया।


यमुनापार गई टीम ने डहरुआ रोड स्थित ठेकेदार डेयरी और पैठ स्थित शिवम डेयरी से दूध का नमूना लिया। इसके अलावा एक अन्य टीम ने महोली रोड स्थित पंतजलि चिकित्सालय में नमूनों की कार्रवाई की। यहां गाय के घी और बेसन के नमूने लिए हैं। सभी नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed