फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Miscreants accidentally kidnapped Bhagwat narrator in Mathura

दरियादिल अपहरणकर्ता: गलती से भागवत कथावाचक का कर लिया अपहरण, भूल का अहसास होने पर कहा- सॉरी, दिलाया नया कुर्ता

Thu, 02 Jun 2022 10:18 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, वृंदावन (मथुरा)
संवाद न्यूज एजेंसी, वृंदावन (मथुरा) Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 02 Jun 2022 10:18 PM IST
सार

अलीगढ़ के थाना इगलास के गांव मोहकमपुर निवासी विपिन कुमार भागवत कथा कहते हैं। गुरुवार की सुबह वह अपनी गाड़ी से पानीगांव निवासी सहयोगी चंदन के साथ वृंदावन आ रहे थे। रास्ते में एक अन्य गाड़ी में आए चार-पांच बदमाशों ने उनकी गाड़ी को रुकवा लिया और गाड़ी में बिठाकर ले गए। बाद में गलती का अहसास होने पर उन्हें छोड़ दिया।  

विज्ञापन
Miscreants accidentally kidnapped Bhagwat narrator in Mathura
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

वृंदावन में परिचित से मिलने आ रहे भागवत कथावाचक का बदमाशों ने बीच रास्ते से अपहरण कर लिया। कुछ देर बाद जब बदमाशों को पता चला कि किसी गलत व्यक्ति का अपहरण कर लाए हैं तो वे भागवताचार्य को राया के पास छोड़ गए।

विज्ञापन


जिला अलीगढ़ के थाना इगलास के गांव मोहकमपुर निवासी विपिन कुमार भागवत कथा करते हैं। गुरुवार की सुबह वह अपनी गाड़री से पानीगांव निवासी सहयोगी चंदन के साथ वृंदावन आ रहे थे। जैसे ही वह पानीगांव भोपत ढाबा के पास पहुंचे तभी एक अन्य गाड़ी में आए चार-पांच बदमाशों ने उनकी गाड़ी को रुकवा लिया। कहा कि कथा के बारे में कुछ बात करनी है और गाड़ी में बैठाकर ले गए।

विज्ञापन

इस दौरान अपहरणकर्ताओं ने मोबाइल नंबर व पर्स आदि छीन लिए। अपहरणकर्ताओं ने विपिन का मोबाइल पानीगांव के पास फेंक दिया और सादाबाद की ओर चल दिए। गाड़ी में खींचतान में विपिन का कुर्ता भी फट गया। बदमाशों ने विपिन के बड़े भाई को फोन कर सादाबाद मिलने को बुलाया। इस दौरान प्रयागराज में रह रहीं विपिन की पत्नी क्षेम्या को पति के अपहरण की जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस के आला अधिकारियों को फोन कर दिया।

पुलिस की टीम विपिन की खोजबीन में लग गईं। इसी बीच रास्ते में बदमाशों को अहसास हुआ कि वह गलत व्यक्ति का अपहरण कर लाए हैं तो वह उल्टे लौट गए। बदमाशों ने पहले विपिन को राया के बाजार से नया कुर्ता दिलाया और उनका पर्स लौटाकर गलती को स्वीकार किया। विपिन की पत्नी क्षेम्या राजौरिया ने पुलिस को तहरीर दी है। एसपी सिटी एमपी सिंह ने बताया कि मामला गंभीर है, किसका अपहरण होना था और अपहरणकर्ता कौन थे, इसकी जानकारी की जा रही है।

विज्ञापन

पानीगांव में मिला मोबाइल
भागवत प्रवक्ता के अपहरण के बाद बदमाशों ने उनका मोबाइल पानीगांव के पास खेत में फेंक दिया। बार-बार घंटी बजने पर वहां से गुजर रहे नीरज नामक युवक ने मोबाइल को उठा लिया। नीरज ने बताया कि विपिन के परिचितों के कॉल आने पर उन्होंने मोबाइल उनके पास होने की जानकारी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed