{"_id":"65ca903048002a07150bd075","slug":"miscreant-injured-in-encounter-mathura-news-c-29-1-agr1017-196791-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: मुठभेड़ में बदमाश घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: मुठभेड़ में बदमाश घायल
विज्ञापन
राया (मथुरा)। क्षेत्र के मांट ब्रांच गंग नहर पर रविवार रात मुठभेड़ में बदमाश घायल हो गया। उसके पास से चोरी के 5 मोबाइल फोन और आगरा से चोरी की गई बाइक बरामद हुई है।
राया पुलिस व स्वाट टीम को रविवार रात मुखबिर ने सूचना दी कि एक बाइक सवार लूट की फिराक में है। सूचना के बाद टीम सक्रिय हो गई। मांट ब्रांच गंग नहर पर चेकिंग के दौरान एक युवक बाइक से आता दिखाई दिया। रुकने का इशारा करने पर बदमाश ने बाइक रोककर पुलिस पर फायरिंग कर दी।
जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया। पुलिस की पूछताछ में उसने अपना नाम सोनू उर्फ विनोद निवासी नहारा थाना बरसाना बताया है। बदमाश की तलाशी में तमंचा, लूटे पांच मोबाइल फोन, बाइक और कारतूस बरामद हुए है। पुलिस ने घायल बदमाश को जिला अस्पताल उपचार के लिए भर्ती कराया है। एसपी देहात त्रिगुण बिसेन ने बताया कि बदमाश पर लूट के 6 मुकदमे अलग-अलग थानों में पंजीकृत हैं।