फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   met Avimukteshwarananda sevayat of Shri Banke Bihari Temple

Mathura News: श्रीबांकेबिहारी मंदिर के सेवायत गोस्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
met Avimukteshwarananda sevayat of Shri Banke Bihari Temple
वृंदावन। श्रीबांकेबिहारी मंदिर के सेवायत गोस्वामियों का प्रतिनिधि मंडल प्रयागराज स्थित माघ मेला में पहुंचकर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज से मिला। उन्होंने शंकराचार्य को समर्थन पत्र सौंपा और घटना की निंदा की है। गत दिनों मंदिर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री के आने पर सेवायत गोस्वामियों और पुलिस अधिकारियों के बीच हुई घटना के बारे बताया।
विज्ञापन

सेवायत रजत गोस्वामी एवं गोपेश गोस्वामी ने बताया कि शंकराचार्य से मिलकर उन्हें अपना समर्थन पत्र दिया और माघ मेला में प्रशासन द्वारा उनके रथ को रोकने की निंदा की। उन्होंने कहा कि देश के धर्माचार्य जो कि धर्म को आगे बढ़ाने का कार्य करते हैं। ऐसे शंकराचार्य को स्नान करने से रोकना अनुचित है। मंदिर का गोस्वामी समाज उनका समर्थन करता है।
विज्ञापन

इस अवसर पर संतू गोस्वामी, लालमणि गोस्वाम, ब्रजेश गास्वामी, बसंत गोस्वामी, धर्मेश गोस्वामी, अनंत गोस्वामी, देव गोेस्वामी, राजू शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed