फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Message of Vegetarianism and Virtuous Living Resounds at Jaigurudev Ashram

Mathura News: जयगुरुदेव आश्रम में गूंजा शाकाहार व सदाचार का संदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Message of Vegetarianism and Virtuous Living Resounds at Jaigurudev Ashram
जयगुरुदेव आश्रम में चल रहे वार्षिक भंडारा सत्संग के दौरान आश्रम परिसर में बैठे भक्त।
मथुरा। जयगुरुदेव आश्रम में चल रहे वार्षिक भंडारे, सत्संग व मेले के चौथे दिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। उपदेशक सतीश चंद्र और राजेश ने सत्संग के माध्यम से श्रद्धालुओं को शाकाहार, सदाचार, अहिंसा और मानवता का संदेश दिया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय उपदेशक राजेश ने पुण्य पुंज बिन मिले न संता, पंक्ति का उल्लेख करते हुए कहा कि संतों और महात्माओं का सानिध्य मनुष्य को तभी प्राप्त होता है जब उसके पुण्य जागृत होते हैं। उन्होंने कहा कि महात्मा सत्संग के माध्यम से जीवों को सही मार्ग दिखाने और उन्हें चेताने का कार्य करते हैं। यदि मनुष्य समय रहते संतों की शिक्षाओं को नहीं समझता तो उसका बहुमूल्य मानव जीवन व्यर्थ चला जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बाहरी आंखों से महापुरुषों की पहचान नहीं की जा सकती। इतिहास में कई संतों और महात्माओं को लोगों ने समझने में भूल की लेकिन जिन्होंने समय पर उनकी वाणी को स्वीकार किया, उनका लोक और परलोक दोनों सुधर गया। उन्होंने कहा कि संत किसी जाति, पंथ या मजहब का भेदभाव नहीं करते बल्कि सभी जीवों के कल्याण के लिए कार्य करते हैं। राजेश ने कहा कि पंकज महाराज लगातार शाकाहार और सदाचार के प्रचार में लगे हुए हैं। उन्होंने निंदा को बड़ा पाप बताते हुए कहा कि महात्माओं ने सदैव प्रेम, सेवा और सद्भाव का संदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय उपदेशक सतीश चंद्र ने कहा कि धर्म का मूल आधार सत्य, अहिंसा और परोपकार है। उन्होंने कहा कि धर्म कभी हिंसा और मांसाहार का समर्थन नहीं करता। वर्तमान में दुनिया में अनेक मत और पंथ हैं, जिससे लोग भ्रमित हो रहे हैं। ऐसे समय में संतों के बताए मार्ग पर चलना ही मानवता की रक्षा का मार्ग है। उन्होंने बाबा जयगुरुदेव की भविष्यवाणियों का उल्लेख करते हुए कहा कि उनकी कही बातें आज सत्य साबित हो रही हैं। सत्संग के दौरान आश्रम परिसर में जगह-जगह भंडारे और मीठे शरबत की प्याऊ लगाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed