फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mercury dropped by 2.5 degrees Celsius, dense fog and cold likely to increase

Mathura News: 2.5 डिग्री सेल्सियस लुढ़का पारा, घना कोहरा और ठंड बढ़ने के आसार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
Mercury dropped by 2.5 degrees Celsius, dense fog and cold likely to increase
मथुरा। जिले में मंगलवार को सोमवार की तुलना में न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस और गिर गया। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सर्दी के साथ-साथ शहरवासियों की सांसों पर संकट गहराता जा रहा है। मंगलवार सुबह दस बजे तक कान्हा की नगरी कोहरे में लिपटी नजर आई। राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर वाहन रेंग-रेंग कर चलते रहे। शहर में भी यही दिक्कत रही।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, जिले में धीरे-धीरे सर्दी बढ़ रही है। आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट देखने को मिलेगी। मंगलवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया। भोर में हाईवे पर दृश्यता 70 मीटर तक रही। बुधवार से घने कोहरा के साथ गलन वाली सर्दी पड़ने की संभावना है।
विज्ञापन



जिले में 3 वायु गुणवत्ता मापक संयंत्र हैं स्थापित
तापमान के साथ-साथ वायु गुणवत्ता सूचकांक में भी उतार- चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोमवार देर रात मथुरा-वृंदावन का प्रदूषण स्तर 250 के पार पहुंच गया। मंगलवार को यह आंकड़ा 150 अंक फिसलकर 100 पर आ गया। मंगलवार देर शाम को प्रदूषण स्तर 100 दर्ज किया गया। जानकारी के अनुसार, जिले में तीन वायु गुणवत्ता मापक संयंत्र स्थापित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक बल्देवपुरी कॉलोनी में क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कार्यालय पर और दूसरा औद्योगिक क्षेत्र साइट-ए में लगा है। दोनों ही मशीनें मैन्युअली काम करतीं हैं। वहीं वृंदावन में एक ऑटोमेटिक मशीन है। क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी पंकज यादव ने बताया कि शुष्क मौसम की वजह से वायु गुणवत्ता सूचकांक घट -बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed